Header Ads

ads header

Breaking News

सनत जैन को शंकराचार्य पत्रकारिता पुरस्कार

sanat jain chairman Express group
अहमदाबाद। चारधाम एवं सप्तमोक्षपुरियों में अद्वितीय द्वारका के नगरवासियों के आग्रह पर पूज्यपाद अनन्त श्रीविभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज का द्वारकाशारदापीठ में चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान संपन्न हो रहा है। यह चातुर्मास्य कार्यक्रम 09.07.2016 से प्रारंभ होकर 06.09.2017 को संपन्न होगा। पूज्य महाराजश्री के ज्योतिष्पीठारोहण के रजत-जयन्ती के शुभ अवसर पर इस वर्ष के पत्रकारिता-पुरस्कार के लिए एक्सप्रेस मीडिया सर्विस (ईएमएस न्यूज एजेंसी, एक्सप्रेस समूह) के सनत जैन का नाम चयनित हुआ है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूज्य महाराजश्री के प्राकटयोत्सव के पावन अवसर पर पत्रकारिता पुरस्कार दिनांक 24 अगस्त 2017 को प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर सनत जैन 23 अगस्त 2017 को द्वारका पहुंचकर ज्योतिष्पीठारोहण के रजत-जयन्ती पर सनत जैन भगवान द्वारकाधीशजी का दर्शन एवं पूज्यपाद श्रीमद्जगद्गुरू शकराचार्य जी महाराज का शुभाशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

No comments