Header Ads

ads header

Breaking News

मंत्रियों का निजी स्टाफ भ्रष्टाचार में लिप्त

madhya pradesh 

- संघ में की गई शिकायत,विरोध में उतरे कर्मचारी
- लोकायुक्त में शिकायत, कई मंत्री घेरे में
भोपाल।  मध्य प्रदेश के कई मंत्री अपने ही निजी स्टाफ को लेकर घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, कुछ मंत्रियों का निजी स्टॉफ भ्रष्टाचार में लिप्त है। इसको लेकर सरकार भाजपा संगठन और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में काफी गंभीर शिकायतें हुई हैं। पीएचई मंत्री कुसुम मेहदले के स्टॉफ ने ओएडी राजपूत पर तानाशाहीपूर्ण रवैये का आरोप लगाकर काम करने से इंकार कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर चुनाव आयोग के शिकंजे में घिरे जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा के ओएसडी वीरेन्द्र पाण्डे और खाद्य मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे के ओएसडी दिलीपराज द्विवेदी पर भी गाज गिर सकती है। बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय से पीएचई मंत्री कुसुम मेहदले के स्टॉफ में जमकर तनातनी की खबरे आ रही थी। चपरासी से लेकर ड्रॉइवर, संतरी और क्लर्क सहित निज सहायकों ने भी राजपूत के तानाशाही पूर्व रवैये की शिकायत की थी और काम करने से इंकार कर दिया था। इसी दौरान मध्यप्रदेश में तबादलों से प्रतिबंध हटने के बाद मंत्रियों के स्टॉफ की कारगुजारियों को लेकर सत्ता संगठन सहित संघ के आला पदाधिकारियों ने भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसके चलते खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ओमप्रकाश दुर्वे के ओएसडी दिलीपराज द्विवेदी और जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा के ओएसडी वीरेन्द्र पाण्डे भी शिकायतों के दायरे में आ गये।
लोकायुक्त में गंभीर शिकायतें
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरेन्द्र पाण्डे के खिलाफ तो लोकायुक्त में काफी गंभीर शिकायत की गई हैं। यह शिकायत जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पेड न्यूज मामले में उलझने के बाद की गई हैं। सूत्रों के अनुसार इस शिकायत के पीछे भारतीय जनता पार्टी के कुछ आला नेताओं का भी इशारा हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज मेहदले के स्टॉफ को संभवत: काम पर से हटा दिया गया हैं।

No comments