Header Ads

ads header

Breaking News

बेंगलुरु में झील से निकला जहरीला झाग सड़क पर आया

bengaluru pollution

बेंगलुरु,। प्री-मानसून बारिश से बेंगलुरु के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन वार्थूर झील से सटे रिहाइशी इलाके में परेशानियां बढ़ गईं। पॉल्यूशन की वजह से झील से झाग निकल रहा है। बर्फ और बादलों की तरह दिखने वाला झाग शनिवार से झील के पास बनी रोड पर फैल गया। इसके चलते लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत हुई। कर्नाटक राज्य पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने झाग का सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा है। लोगों ने बताया कि बारिश के बाद अचानक लेक से झाग उठने लगा। हमें शनिवार को इसकी जानकारी मिली, जब यह बढ़ता हुआ मेन रोड तक पहुंच गया। यहां से गुजरने वाले लोगों को इस झाग से स्किन इन्फेक्शन का खतरा है। कुछ लोगों ने इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं, ताकि नगर निगम और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) का ध्यान इस परेशानी की ओर जाए। इसके बाद बेंगलुरु डेवलपमेंट अथॉरिटी के कमिश्नर राकेश सिंह ने इलाके का दौरा किया।  पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन लक्ष्मण कुमार ने कहा कि जांच के लिए झाग का सैम्पल लैब में भेजा गया है। झील के पास अवैध कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई भी हो रही है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के मुताबिक बोर्ड ने झील के आसपास बने 157 अपार्टमेंट्स को निर्देश दिया है कि वो गंदे पानी के झील में जाने पर रोक लगाएं। इसके लिए पानी साफ करने वाला सिस्टम लगाएं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनकी बिजली सप्लाई रोक दी जाएगी।

No comments