Header Ads

ads header

Breaking News

पाकिस्तान को भारत की दो टूक, आतंकवाद-खेल साथ नहीं



नई दिल्ली। भारत ने क्रिकेट के मामले में भारत को खरी-खरी सुनाई है। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा है कि आतंकवाद और खेल साथ नहीं चल सकते। गोयल ने ये बात दुबई में बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, पीसीबी की बैठक से पहले कही। बीसीसीआई के रवैये पर नाराजगी जताते हुए गोयल ने कहा- बोर्ड को प्रस्ताव देने से पहले सरकार से बात कर लेनी चाहिए थी। गोयल ने कहा- भारत और पाकिस्तान के बीच बाइलेटरल सीरीज तब तक नहीं हो सकती, जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देना बंद नहीं कर देता।  गोयल ने भारत और पाकिस्तान के बीच फिलहाल, किसी भी बाइलेटरल क्रिकेट सीरीज की संभावना को साफ तौर पर नकार दिया। कहा- जब तक क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म बंद नहीं किया जाता, तब तक दोनों देशों के बीच कोई सीरीज नहीं हो सकती। गोयल के बयान की टाइमिंग काफी अहम कही जा सकती है। दरअसल, आज ही बीसीसीआई और पीसीबी के बीच दुबई में बाइलेटरल सीरीज प्रोग्राम को लेकर मीटिंग है। ऐसे में, सरकार के सख्त रुख की वजह से किसी भी सीरीज का तय होना अब मुश्किल ही है।  दोनों देशों के बीच 2012 से कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं हुई है। इसकी वजह दोनों देशों के बीच लगातार जारी तनाव है। गोयल ने कहा, बीसीसीआई की जिम्मेदारी है कि वो पाकिस्तान को कोई भी प्रपोजल देने के पहले सरकार की इजाजत लेती। मैं अब ये साफ कर देना चाहता हूं कि जब तक क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म बंद नहीं होता, तब तक दोनों देशों के बीच कोई भी बाइलेटरल सीरीज नहीं होगी। लेकिन हमने मल्टीलेटरल यानी आईसीसी के टूर्नामेंट्स में एक-दूसरे के खिलाफ खेलने से इनकार नहीं किया है।

No comments