Header Ads

ads header

Breaking News

नोटबंदी के बाद पकड़ा गये कलाकार को फिल्म में बनाया राजा भोज

rahul chelani

chavi bhardwaj commissioner bhopal municipal corporation

-नगर निगम बनवा रहा फिल्म
-इटारसी के प्रभु चेलानी को बनाया राजा भोज
-43 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया था चेलानी
भोपाल,। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राजा भोज पर बन रही डाक्यूमेंट्री फिल्म बनने से पहले विवादों में घिर गई है। विवाद राजा भोज के उस किरदार पर है, जो इटारसी के राहुल चेलानी निभा रहे हैं। नोटबंदी के बाद होशंगाबाद पुलिस ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में राहुल चेलानी को 43 लाख 60 हजार के नए नोटों के साथ पकड़ा था। दरअसल, नगर निगम राजा भोज पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म का बनवा रहा है। इस फिल्म में राजा भोज के किरदार में इटारसी के राहुल चेलानी हैं। पिछले पखवाड़े ही राहुल पर मांडव महल में राजा भोज के सिंहासन और रानी कमलापति के महल में तेज हवा चलते समय सूर्य को अध्र्य देने के दृश्य फिल्माए गए। फिल्म बनने से पहले विवादों में आ गई है। ये विवाद राहुल चेलानी से जुड़ा है। राहुल चेलानी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। ऐसे में राहुल को राजा भोज के अहम रोल की जिम्मेदारी देने से ये विवाद खड़ा हुआ है। होशंगाबाद पुलिस ने नोटबंदी के बाद लाखों रुपए के नए नोट के साथ पकड़ा गया था। राहुल चेलानी टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल में भी एक्टिंग कर चुके हैं। नगर निगम साढ़े छह करोड़ की लागत से म्यूजिकल फाउंटेन तैयार कर रहा है। इसी फाउंटेन में 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। होशंगाबाद पुलिस ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को आयकर विभाग को सौंप दिया था। अभी आयकर विभाग मामले की जांच कर रहा है। इस फिल्म की शूटिंग भोपाल, ओरछा, जबलपुर, धार, उज्जैन और खजुराहो में की गई। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। राजा भोज के राजकाल और उनके जीवन पर आधारित 20 मिनट की इस फिल्म पर पांच करोड़ रुपए की लागत आई है। फिल्म का आइडिया भोपाल नगर निगम का है। फिल्म के डायरेक्टर संगीत वर्मा हैं। फिल्म में धार की भोजशाला और मांडू का इतिहास भी बताया जा रहा है। नगर निगम कमिश्नर छवि भारद्वाज का कहना है कि बारिश के बाद सितंबर में दर्शक पहली बार 100 बाय 60 के वॉटर स्क्रीन पर इस फिल्म को देखेंगे। बोट क्लब पर रोजाना इसके तीन शो दिखाए जाएंगे। प्रति दर्शक टिकट 40 रुपए होगी।

No comments