Header Ads

ads header

Breaking News

इंदौर में दक्षिण एशियाई देशों के अध्यक्षों का सम्मेलन कल से


इंदौर, ईएमएस।
मध्य प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर दुनियाभर में अपनी पहचान बनाने को तैयार है। यहां पर दक्षिण एशियाई देशों के अध्यक्षों का शिखर सम्मेलन 18 से 20 फरवरी तक होने वाला है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बताया कि सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का शुभारंभ श्रीमती महाजन करेंगी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में मेजबान भारत के साथ बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका की संसदों के पीठासीन अधिकारी हिस्सा लेंगे। श्रीमती महाजन के अनुसार सतत विकास लक्ष्यों से हमारा तात्पर्य सामाजिक और सुव्यवस्थित आर्थिक परिवर्तन का ऐसा प्रतिमान है जिससे भविष्य में आर्थिक और सामाजिक लाभों की संभावना को प्रभावित किए बिना वर्तमान में उपलब्ध इन लाभों का इष्टतम उपयोग करना है। इस शिखर सम्मेलन में दक्षिण एशियाई क्षेत्र के लिए प्रासंगिक निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की जाएगी। एक-दक्षिण एशिया में सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन के लिए संसाधनों का पता लगाना : संसदीय सहयोग के अवसर, दो- सतत विकास के महत्वपूर्ण कारक के रूप में महिला-पुरूष समानता और तीन- जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की चुनौती के साथ प्रभावी ढंग से निपटना, क्षेत्रीय सहयोग के अवसर।

No comments