हार्ट अटैक में में इस्तेमाल होने वाले स्टेंट 85 प्रतिशत सस्ते हुए
![]() |
| stant |
अब 7 से 31 हजार में मिलेंगे
पहले 25 हजार से 2 लाख बीच थी कीमत
नई दिल्ली, । ह्दय रोगियों के लिए अच्छी खबर है। इसके इलाज में इस्तेमाल होने वाले कोरोनरी स्टेंट्स की कीमत सरकार ने 85प्रतिशत घटा दी है। अब सभी वैराइटी के स्टेंट करीब 7 से 31 हजार रुपए के बीच मिलेंगे। फिलहाल, इनकी कीमत 45 हजार से 1.25 लाख रुपए तक थी। नई कीमत में वैट समेत तमाम दूसरे टैक्स शामिल हैं। नई कीमतें फौरन लागू करने को कहा गया है। रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नेशनल फॉर्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने भी एक अधिसूचना जारी करइसकी जानकारी दी है। अथॉरिटी की वेबसाइट पर बताया गया है कि स्टेंट पर 654 प्रतिशत मार्जिन लेकर हॉस्पिटल मोटी कमाई करते हैं। अब बेयर मेटल स्टेंट की कीमत 7,260 और ड्रग एल्यूटिंग स्टेंट के लिए 31,080 तक फिक्स होगी। पिछले दिनों स्टेंट की सप्लाई चेन में कई गड़बडिय़ां सामने आईं। मार्केट सिस्टम में सही जानकारी नहीं होने से मरीज पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। जनता के हित को ध्यान में रखते हुए बेहद जरूरी है कि कोरोनरी स्टेंट की कीमत फिक्स की जाए। पिछले साल सरकार ने ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर के तहत स्टेंट को नेशनल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसिन 2015 में शामिल किया था। सरकार ने कहा है कि इस फैसले से एक स्टेंट की कीमत 80 से 90 हजार तक कम होगी। साथ ही देश के लाखों मरीजों को सालाना 4,450 करोड़ की फायदा मिलेगा।
आम लोगों के साथ आई सरकार
सरकार ने स्टेंट बनाने वाली और इन्हें डिस्ट्रीब्यूट कंपनियों से साफ कहा है कि नई कीमतें मौजूदा स्टॉक पर भी लागू होंगी। इसके मायने ये हुए कि जो स्टेंट अभी बाजार में मौजूद हैं उनका प्रिटिंग रेट चाहे जो हो लेकिन उन्हें बेचना सरकार के तय किए गए दामों पर ही होगा।
क्या होते हैं स्टैंट
-कोरोनरी स्टेंट एक ट्यूब के जैसी डिवाइस होती है, जिसे ब्लॉकेज होने पर आर्टरी में लगाया जाता है। ताकि हार्ट को पूरी तरह खून की सप्लाई मिलती रहे। सर्जरी के जरिए स्टेंट को आर्टरी के उस हिस्से में लगाया जाता है। जहां कोलेस्ट्रॉल जमने से ब्लड सप्लाई नहीं हो पाती है और हार्ट अटैक का खतरा रहता है।
- बेयर मेटल स्टेंट साधारण स्टेंट होता है, जबकि खास तरह के ड्रग एल्यूटिंग स्टेंट पर मेडिसिन लगी होती है। इसलिए इसकी कॉस्ट थोड़ी ज्यादा होती है।

No comments