Header Ads

ads header

Breaking News

पाकिस्तान में फिर धमाका, 30 की मौत


इस्लामाबाद, ईएमएस। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में गुरुवार को हुए बम धमाके में 30 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 से ज्यााद लोग घायल हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक धमाका सहवान शहर में लाल शाहबाज कलंदर की दरगाह में हुआ। जिस समय धमाका हुआ, तब दरगाह परिसर में जहां सूफी नृत्य का आयोजन हो रहा था, इसलिए वहां बड़ी तादाद में लोग उपस्थित थे। बचाव व राहत कार्य के लिए एंबुलेंस व बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। घायलों की तादाद को देखते हुए मरने वालों की संख्या बढऩे की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

No comments