Header Ads

ads header

Breaking News

किसानों का कर्ज माफ करेंगे मोदी, 31 मार्च को प्रधानमंत्री कर सकते हैं घोषणा

bhaiyo aur bahno

साल की आखिरी रात पीएम राष्ट्र को करेंगे संबोधित
शुरू करेंगे बड़ा अभियान
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल के अंतिम दिन एक बार फिर राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे। नोटबंदीके 50 दिन पूरे होने के बाद सरकार की आगे की रणनीति भी सामने आ सकती है। नोटबंदी के बाद पीएम ने कई बार कहा था कि यह शुरुआत है आगे नए कदम उठाए जाएंगे। इस बीच खबरें आ रही हैं कि मोदी देश के सभी किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा कर सकते हैं।
संबोधन में पीएम कोई बड़ी योजना लॉन्च कर सकते हैं जो उनके संबोधन के साथ ही शुरू होगी। इस कैंपेन को लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी मंत्रियों को निर्देश दे दिए गए हैं और उन्हे कम से कम 10 जगहों का दौरा कर लोगों को रैली के माध्यम से जागरूक करने के लिए कहा गया है। 8 नवंबर को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी जिसके बाद काले धन के कुबेरों के बीच हाहाकार मच गया था। अब इस नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने पर मोदी यह संबोधन देंगे।
किसानों के लिए खास
कई अहम घोषणाएं कर सकते हैं जिनमें किसानों और गरीबों का विशेष ध्यान रखा गया है। पीएम ने इस दौरान बेनामी संपत्ति के खिलाफ कानून को लेकर भी इशारा किया था। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री इसे लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। 

No comments