3 लाख की ईनामी महिला नक्सली समेत 6 ने किया आत्मसमर्पण
![]() |
| women naxls surrender |
बीजापुर, (ईएमएस)।
एक महिला समेत 6 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के दौरान बीजापुर केएल ध्रुव भी मौजूद थे। महिला नक्सली मुन्नी हमला पर तीन लाख रुपए का इनाम है और एक पुरुष नक्सली ककेम नागेश पर एक लाख रुपए का इनाम है। नक्सली गतिविधियों से तंग आकर उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। इन नक्सलियों के ऊपर कई वारदातों में केस दर्ज है। इनके पास से नक्सली संगठन के बारे में कई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। गौरतलब है कि प्रदेश में नक्सलियों का आत्मसमर्पण लगातार बढ़ रहा है। वे हिंसा को छोड़कर वापस खुशहाल जीवन में लौट रहे हैं।

No comments