Header Ads

ads header

Breaking News

नोटबंदी के फायदे दिखने लगे हैं, बेनामी पैसा सिस्टम में आया, राजस्व बढ़ा

बैंकों में पुराने नोट जमा कराने की अंतिम तारीख आज
लेकिन रिजर्व बैंक में 30 मार्च तक जमा होंगे पुराने नोट
demonetization

नई दिल्ली, (ईएमएस)।

नोटबंदी को लेकर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इसके फायदे दिखने लगे हैं। इसमें कहीं कोई गड़बड़ नहीं है। बेनामी पैसा सिस्टम में आ गया है। नोटबंदी के आलोचक गलत साबित हुए। नोटबंदी का एकाध तिमाही में आर्थिक वृद्धि पर प्रतिकूल असर पड़ सकता था हालात इतने बुरे नहीं जितना कि कहा जा रहा था। वित्तमंत्री ने कहा-रिजर्व बैंक के पास पर्याप्त मात्रा में नोट उपलब्ध हैं। मुद्रा का बड़ा हिस्सा बदला जा चुका है व 500 रुपये के और नए नोट जारी किए जा रहे हैं।

टैक्स संग्रह मे वृद्धि (19 दिसंबर तक)
नवंबर 2015 की तुलना में इस बार ज्यादा टैक्स आया
14.4 प्रतिशत तक बढ़ा प्रत्यक्ष कर संग्रह
26.2 प्रतिशत बढ़ा अप्रत्यक्ष कर संग्रहण
43.3 प्रतिशत बढ़ी  केंद्रीय उत्पाद शुल्क की वसूली की वृद्धि
6 प्रतिशत बढ़ी तथा सीमा शुल्क वसूली

यह फायदे गिनाए
नये नोट जारी करने का काम काफी आगे बढ़ चुका है, कहीं से अशांति की कोई खबर नहीं
रबी की बुवाई में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई
213 प्रतिशत बढ़ा है जीवन बीमा कारोबार
पर्यटन उद्योग और म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश में भी वृद्धि

कांग्रेस ने लगाए सनसनीखेज आरोप, प्रवक्ता सुरजेवाला ने की प्रेस कांफ्रेंस
नोटबंदी के 50 दिन होने पर कांग्रेस ने एकबार फिर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस ने भाजपा पर नोटबंदी के बाद भी कैश की पार्टी दफ्तरों में आवाजाही पर बड़ा खुलासा किया है। कांग्रेस का कहना है कि नोटबंदी के बीच भाजपा के लखनऊ कार्यालय में 3 करोड़ रुपये कैश पहुंचाए गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस भाजपा पर यह आरोप लगाया। गुरुवार को इसी के जवाब में कांग्रेस ने एक कांफ्रेंस की। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ने कहा, गाजियाबाद में दो कारों में 3 करोड़ रुपये कैश बरामद हुए थे। पुलिस ने इस कार में रखे रुपये जब्त कर लिए थे, लेकिन बीजेपी नेता अशोक मोंगा अमित शाह का लेटर लेकर थाने पहुंच गए। लेटर में लिखा था कि पैसा बीजेपी के लखनऊ मुख्यालय के लिए भेजा जा रहा था।
प्रधानमंत्री से किया सवाल
कांग्रेस ने सवाला किया, मोदीजी आप चाय के लिए भी डिजिटल पेमेंट की बात करते हैं, फिर आपके यूपी पार्टी कार्यालय को 3 करोड़ कैश में क्यों ट्रांसफर किये गए।
अमित शाह पर निशाना
सुरजेवाला ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर भी कई संगीन आरोप लगाए।
उन्होंने कहा, अहमदाबाद के एक को-ऑपरेटिव बैंक में 500 करोड़ रुपये जमा किए गए थे। अमित शाह इस बैंक के निदेश हैं। भाजपा इस मामले की जांच क्यों नहीं करा रही है।

बौखलाई कांग्रेस लगा रही अनर्गल आरोप: भाजपा
नेता अमित शाह पर लगाए आरोपों पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता
पार्टी ने गुरुवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने
कहा कि मोदी जी की रैली से कांग्रेस को दर्द हो रहा है। भ्रष्टाचारियों पर
कार्रवाइ से कांग्रेस तिलमिला गई है। कांग्रेस मोदी की रैली की कामयाबी से बौखला रही है, इसलिए अनर्गल आरोप लगा रही है। गौरतलब है कि गुरुवार को ही कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बड़ी मात्रा में काला धन घोषित करने वाले गुजरात के कारोबारी महेश शाह को प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का करीबी बताया था।


बड़ा जश्न मनाएगी भाजपा
नोटबंदी और कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर बढऩे के लिए नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा की गई पहल के पक्ष में सत्तासीन भाजपा नए साल में एक बड़ा राजनैतिक अभियान लॉन्च करने जा रही है। 500 और 1,000 रुपये के बंद किए गए नोटों को बैंकों में जमा करना की अंतिम तारीख शुक्रवार को खत्म हो रही है, और सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्रालय एक प्रेज़ेंटेशन तैयार कर रहा है, जिसमें इससे आगे बढऩे का रास्ता दिखाया जाएगा, और बीजेपी के सभी सांसद तथा मंत्री इसे सारे देश में इस्तेमाल करेंगे। जब सरकार डिजिटल लेनदेन करने वाले लोगों में से शनिवार, 31 दिसंबर को मेगा लकी ड्रॉ के विजेताओं की घोषणा करेगी, उस वक्त मंत्रियों से विभिन्न क्षेत्रों में रहने के लिए कहा गया है।

पीयूष गोयल बोले- लोगों ने दिया समर्थन
नोटबंदी की कफलता सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे देश की सफलता है। गोयल ने विमुद्रीकरण को समर्थन देने के लिए जनता को धन्यवाद भी दिया। पीयूष गोयल ने नोटबंदी के बाद विभिन्न जगहों पर हुए चुनावों में बीजेपी को मिली जीत की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह इस बात का सबूत है कि नकदी संकट की वजह से होने वाली परेशानी के बावजूद लोगों ने सरकार के कदम का समर्थन किया है।

भाजपा के जश्न को फीका करेगी कांग्रेस
नोटबंदी को लेकर 31 दिसंबर तक की मियाद खत्म होने के साथ ही कांग्रेस अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले के खिलाफ अभियान चलाने जा रही है। कांग्रेस अब यह लड़ाई जमीन पर ले जाने की तैयारी में हैं। पार्टी ने नोटबंदी के मुद्दे पर दिल्ली में 11 जनवरी को सम्मेलन बुलाया है। इस सम्मेलन में देश भर के कांग्रेस नेता शामिल होंगे।
मध्य प्रदेश में भी उतरेगी जमीन पर
देशभर में छेड़े जा रहे अभियान का असर मध्य प्रदेश में भी देखा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस भी नोटबंदी पर आमजनता को हुई दिक्कतों को सरकार के सामने रखेगी। 

No comments