Header Ads

ads header

Breaking News

आज व्यसन मुक्त समाज की आवश्यकता : ठाकुर



-गायत्री परिवार तंबाकू निषेध सप्ताह में चित्रकला प्रतियोगिता हुई
-300 से अधिक बच्चों ने भाग लिया
भोपाल। बाल पीढ़ी को नशे से दूर रखकर उन्हें संस्कारवान बनाने की दिशा में गायत्री परिवार प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। आज व्यसन मुक्त समाज की आवश्यकता है। यह बातें भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक डीके ठाकुर ने कहीं। वे गायत्री परिवार ट्रस्ट भेल भोपाल द्वारा आयोजित तंबाकू निषेध सप्ताह में अपनी बात रख रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी प्रतिभा ठाकुर भी मौजूद थीं। प्रतिभा ठाकुर ने कहा- गायत्री परिवार नशे के प्रति जागरुक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। गौर हो कि गायत्री परिवार ट्रस्ट भेल भोपाल द्वारा रविवार को तंबाकू निषेध सप्ताह का आयोजन किया गया।

इसमें चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें 300 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। समाज में तंबाकू के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए गायत्री परिवार के द्वारा नशे से होने वाली जानलेवा बीमारियों के बारे में जागरुक करते हुए नशा उन्मूलन के लिए तैयार करने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता हुई। चित्रकला प्रतियोगिता तीन समूहों में पूर्ण हुई। प्रथम समूह कक्षा 1 से 5, दूसरा समूह कक्षा 6 से 8, तीसरा समूह कक्षा 9 से 12 में विभक्त रहा। क्रमश: विजेता इस प्रकार हे।  प्रथम समूह मनस्वी , माही , जागृति  बनकर एवं देवेंद्र रायकवार,  द्वितीय समूह आंचल वर्मा ,मयंक वर्मा, कृति शर्मा एवं महेंद्र रायकवार, तृतीय समूह संगीता विश्वकर्मा, निकिता मुंडे ,जतिन शर्मा और अंशिका राजपूत, सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र दिए गए साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का आरंभ मां गायत्री के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम को पार्षद प्रेम नारायण नागर , गायत्री  प्रज्ञा पीठ के मुख्य ट्रस्टी विल्केश्वर सिंह ,आर के गुप्ता , शिवनारायण राजपूत  एवं डॉ डी पी सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार मध्य जोन प्रभारी एन पी शर्मा ने सभी बच्चों को नशा नहीं करने और नशा नहीं करने देने की शपथ दिलाई।



No comments