भोपाल की सुनीता पटेल को श्रेष्ठ युवा रचनाकार सम्मान
भोपाल. हिंदी भवन में आयोजित विश्व हिंदी रचनाकार मंच कि ओर से दिए गए सम्मान में भोपाल की सुनीता पटेल को श्रेष्ठ युवा रचनाकार सम्मान से नवाजा गया। सुनीता को ये सम्मान उनकी लिखी हुई रचनाओं एवं हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान के लिए संचालक एवं संस्थापक श्री राघवेंद्र ठाकुर द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में समूचे भारत से साहित्यकार एवं रचनाकारों को सम्मानित किया गया....सुनीता पटेल एक कवयित्री के अलावा एक न्यूज एंकर भी हैं, जिन्होंने लम्बे समय तक पत्रिकारिता जगत में काम किया। इस मौके पर उनके चाहने वालो ने उन्हें शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ बाल साहित्यकार श्री महेश सक्सेना द्वारा की गई..


No comments