कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- कार्यकर्ताओं का बेलन और डंडे से स्वागत करेंगी गृहणियां
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मानक अग्रवाल फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि 'बीजेपी के कार्यकर्ताओं का बेलन और डंडे से स्वागत करेंगी प्रदेश की गृहणियां'।इससे पहले इसी महीने की 13 तारीख मानक अग्रवाल ने प्रदेश बढ़ रही बालात्कार की घटनाओं के पीछे आरएसएस और भाजपा से जुड़े लोगों को जिम्मेदार बताया था। इसी महीने से सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए मानक अग्रवाल को 41 लोग फॉलो करते हैं।
किस सिर्फ नौ ट्वीट
- बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सक्रियता काफी बढ़ गई है। दिन पर ट्वीट और कमेंट का दौर जोर-शोर से चल रहा है।
- सोमवार को मानक अग्रवाल ने ट्वीट किया '450 के सिलेंडर को 750 का कर दिया, 55 का पेट्रोल 85 का कर दिया, 40 का डीज़ल 73 का कर दिया, अब बीजेपी घर घर जाके प्रचार करेगी महंगाई कम हो गयी, बीजेपी के कार्यकर्ताओं का बेलन और डंडे से स्वागत करेंगी प्रदेश की गृहणियां',
-इस ट्वीट के 17 मिनट बाद मानक अग्रवाल ने फिर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि 'सिलेण्डर,पेट्रोल और डीज़ल की प्रतिदिन बढ़ती कीमतों के कारण देश की गृहणियों में मचा हाहाकार |
गृहणियों का गड़बड़ाया बजट, इस सरकार की मंशा लगती है की पेट्रोल डीजल "अबकी बार 100 पार" ||'
-मानक अग्रवाल के पहले वाले ट्वीट के बाद उनके एक फॉलोवर्स ने भाजपा के बारे में भद्दी बातें कहीं हैं।
मानक ने क्या कहा था 13 मई को
13 मई को इटारसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मानक अग्रवाल ने कहा कि भाजपाइयों के राज में कौन सुरक्षित हैं? महिलाओं से आए दिन दुष्कर्म हो रहे हैं। जो लोग पकड़े जाते हैं, वे पैसे लेकर बाद में छोड़ दिए जाते हैं। समझौते हो जाते हैं। ऐसे मामलों में ज्यादातर भाजपा और आरएसएस के लोग लिप्त हैं।

No comments