आज हो सकता है इस सीजन का सबसे गर्म दिन, सुबह 11.30 पर पारा पहुंचा 40 के पार
भोपाल।नौतपा के दूसरे दिन में12 बजने से पहले ही सूरज ने आग उगलना शरू कर दिया है। सुबह 11.30 बजे राजधानी का तापमान 40.4 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तीन बजे के बाद इसके 44 पार करने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहेगा। वहीं शुक्रवार रात का तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया।
- नौतपा के पहले दिन शुक्रवार को मौसम के तेवर कुछ नरम थे। दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई। शाम को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। इसके बावजूद तपिश व उमस बरकरार है। पांच दिन बाद रात का तापमान 30 डिग्री से नीचे आया।
- शुक्रवार को रात का तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। इसमें एक डिग्री की गिरावट हुई। इसके बावजूद रात में 12 बजे तक गर्म हवा चली।
- पिछले पांच दिन से शहर मे रातें खूब तप रही थीं। इस बीच पारा 32.7 डिग्री तक पहुंच गया था। 16 साल में ऐसा दूसरी बार हुआ था। शुक्रवार को दिन का तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर धूप चटकी।
- शाम पांच बजे कलेक्टोरेट, मोती मस्जिद, रेतघाट समेत आसपास के इलाकों में तीन मिनट तक हल्की बारिश हुई। शहर में पिछले दो दिन से दिन में पारा 44 डिग्री पार था।

No comments