छात्रों की प्रगति से ही विवि की प्रगति संभव - डॉं. बिसेन
- अभाविप ने कुलपति को बताईं छात्रों की समस्याएं
जबलपुर 23 अप्रैल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की विश्वविद्यालय इकाई द्वारा जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन से सौजन्य भेंट कर छात्र-छात्राओं एवं विवि के प्रति चल रहे सृजनात्मक और अनुकर्णीय कार्यो के लिये साधुवाद दिया और अनियमित कर्मचारियों के खिलाफ उठाए गये सख्त प्रशासनिक कदम पर खुशी जाहिर कर अध्यापन संबंधी अन्य समस्यों के निराकरण हेतु अनुरोध किया, जिसे कुलपति ने सहर्ष स्वीकार्य कर छात्रों का आव्हान किया कि विश्वविद्यालय की प्रगति में छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान हैं। हम जनेकृविवि को देश में प्रथम स्थान पर लाना चाहते हैं। इसलिये छात्रों की प्रगति से ही विवि की प्रगति संभव है। बैठक में छात्र प्रतिनिधि सोनू धाकड़, रविशंकर हरगडे, गोविन्द सिउरकर, सतेंद्र पटेल, सोनाली सिंह परिहार, अनामिका वर्मा, कीर्ति सिंह, मुस्कान पोरवाल तथा विश्वविद्यालय के तकनीकी अधिकारी (प्रशासनिक) डॉं. अनय रावत, सुरक्षा अधिकारी डॉं. योगेश मोहन शर्मा व रंजीत धाकड़ उपस्थित थे।
No comments