कहीं आपको अश्लील फिल्म देखने का चस्का तो नहीं लगा? खबर पढ़कर चेक कर लीजिये
लंदन। पॉर्न को अगर कभी-कभी देखा जाए तो यह एक्साइटिंग और आपके रिलेशन के लिए अच्छा हो सकता है। लेकिन अगर आप रिलेशनशिप पर फोकस करने के बजाय पॉर्न ज्यादा देखने लगते हैं तो यह समस्या बन सकती है। यहां हैं कुछ लक्षण जिन्हें देख आप पता लगा सकते हैं, क्या आपको है पॉर्न अडिक्शन... नवभारत टाइम्स ऑनलाइन की एक खबर के मुताबिक जैसे कुछ मीठा या नमकीन खाने का मन होता है, वैसे ही आपको पॉर्न देखने की तलब लगती है? कभी-कभी किसी कपल को किस करते हुए देखने पर या आपके पार्टनर की सेक्सटिंग आपको पॉर्न देखने के लिए उकसाती है, ये बढ़ते अडिक्शन का लक्षण है। ऐसा नहीं है कि आप अपनी इस आदत से परेशान नहीं होते लेकिन आप कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन इसे रोक नहीं पाते। आपकी ये आदत आपको ऐंटी-सोशल भी बना सकती है क्योंकि आप अपने इस अडिक्शन को वक्त देने के लिए एकांत ढूंढ़ते रहते हैं। आप रेग्युलर पॉर्नोग्रफी से बोर हो गए हैं और इसमें नए तरह के अडवेंचर्स ढूंढ़ते रहते हैं। आप इंटरनेट पर अजीब तरह का पॉर्न सर्च करते हैं और इसके लिए आप गलत तरीके भी अख्तियार करना गलत नहीं समझते। पार्टनर के साथ सेक्स बहुत कम होता है और जब आप ऐसा करते हैं तो आपको संतुष्टि नहीं मिलती। आप दोनों के बीच आकर्षण खत्म हो गया है और आप पॉर्न देखकर ही खुद को संतुष्ट कर लेते हैं। आप पार्टनर के करीब आने के लिए भी पॉर्न का सहारा ढूंढ़ते हैं। अगर ये लक्षण आपसे मैच कर रहे हैं तो अभी भी अलर्ट हो जाएं क्योंकि इस तरह से आप किसी और की ओर आकर्षित हो सकते हैं और पार्टनर को चीट कर सकते हैं।

No comments