Header Ads

ads header

Breaking News

आलोचना कृति ' रचना के साथ -साथ ' का लोकार्पण 24 को हिंदी भवन में


भोपाल | राजधानी के सुपरिचित साहित्यकार घनश्याम मैथिल 'अमृत' की सद्य प्रकाशित आलोचना कृति 'रचना के साथ-साथ ' का लोकार्पण आज 24 अप्रैल को शाम 5:30 बजे महादेवी वर्मा कक्ष हिंदी भवन भोपाल में आयोजित किया जा रहा है | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.उमेश कुमार सिंह ,निदेशक साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश, अध्यक्षता डॉ.देवेंद्र दीपक वरिष्ठ साहित्यकार एवम पूर्व निदेशक निराला सृजन पीठ ,सारस्वत अतिथि डॉ.प्रेम भारती वरिष्ठ साहित्यकार एवम शिक्षाविद उपस्तिथ रहेंगे | पुस्तक पर युगेश शर्मा एवम लक्ष्मी नारायण पयोधि समीक्षात्मक टिप्पणी प्रस्तुत करेंगे | कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार एवम उदघोषक विमल भंडारी करेंगे | सन्दर्भ प्रकाशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संयोजक राकेश सिंह ने राजधानी के सभी साहित्यकारों से उपस्तिथ रहने का अनुरोध किया है 

No comments