Header Ads

ads header

Breaking News

जनसंपर्क को बेहतर आयाम देने मंगला मिश्रा सम्मानित



  • राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस पर पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी का आयोजन 
  • लोक संपर्क सम्मान समारोह का भी हुआ आयोजन
  • जनसंपर्क स्मारिका का हुआ विमोचन


भोपाल, लाइव न्यूज। राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस पर पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी द्वारा आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार गिरिजा शंकर ने कहा कि इलेक्शन रिफोर्म को बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदाता को जागरूक होना चाहिए लेकिन इससे पहले राजनीतिक दलों को भी जागरूक किया जाना बहुत जरूरी है। और जनता को जनमत के द्वारा इसके लिए दबाव बनाना चाहिए। माखनलाल विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश उपासने ने कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंपर्क में पहले अंतर संवाद होना चाहिए।  उन्होनें दो समान विचारधाराओं में अंतर संवाद पर जोर दिया। कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रो. मानसिंह परमार ने कहा- जनसंपर्क अधिकारी की महत्ता को बताते हुए उन्होने कहा कि उन्हें हमेशा सत्या के साथ होना चाहिए। उन्होने कहा की जनसंपर्क का क्षेत्र विस्तारित होकर अब कारपारेट कम्यूनिकेशन होता जा रहा है। उन्होने पत्रकार को भाषा के अधिकार पर जोर देनी की बात कही। प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंट्रेटर पद्म श्री सुशील दोषी ने आज की हिन्दी क्रिकेट कमेंटटरी में जो हिन्दी प्रयोग की जा रही है उस नाराजगी जताई। उन्होने कहा कि आजकल भाषा की किसी को परवाह नहीं रह गई है। इसका सबको विरोध करना चाहिए।

मंगला मिश्रा का सम्मान
पब्लिक रिलेशन्स सोयसटी भोपाल चैप्टर के अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाल सिंह व सचिव डा. संजीव गुप्ता ने बताया कि समारोह में लोक संपर्क सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जन संपर्क विभाग के एक्जूक्यूटिव डायरेक्टर  श्री मंगला प्रसाद मिश्रा , रुचि विजयवर्गीय , पत्र सूचना कार्यलय के अखिल नामदेव एवं समाचार संपादक आकाशवाणी भोपाल समीर वर्मा  को लोक संपर्क सम्मान से सम्मानित किया गया। पब्लिक रिलेशन सोसायटी के भोपाल चेप्टर के अनुसार मिश्रा का मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की वर्तमान पीढ़ी के अधिकारियों में एक खास मुकाम हासिल है। वे अपने कार्य और व्यवहार से जनसंपर्क नाम को सार्थक करते है। उन्होंने जनसंपर्क विधा को अपने व्यक्तिगत गुणो ंसे नये आयाम दिये है। मंगला मिश्रा शासकीय के साथ साथ व्यक्तिगत स्तर पर संबंधों को बहुत ही ईमानदारी से निभाते है। जिसका भरपूर लाभ जनसंपर्क विभाग को मिलता है। विपरीत परिस्थितियों में भी संस्था को आगे ले जाने के लिए मिश्रा निरंतर काम करते है। 

No comments