भोपाल.प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने रविवार को नमो एप के जरिए वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए देश के चुनिंदा सांसदों और विधायकों से बात की। इसके पहले 11 अप्रैल को सांसदों और विधायकों से पीएम मोदी ने बात की थी। इस दौरान भोपाल के सांसद
आलोक संजर उन सांसदों में शामिल रहे, जिनसे पीएम मोदी ने वन-टू-वन बात की। सांसद संजर ने मोदी से आजीविका को लेकर सवाल पूछा तो मोदी ने उदाहरण से समझाया कि गांव में दो लड़कियों ने हिम्मत करके ब्यूटी पार्लर खोला। पहले गांव की महिलाएं थोड़ी झिझकीं, लेकिन शादी-ब्याह में उन्हें काम मिला। अब तो स्थिति यह है कि उस गांव के साथ पास के गांव की महिलाएं भी ब्यूटी पार्लर जाने लगीं। यही छोटा स्वरोजगार है, जिसे कौशल विकास के जरिए आगे बढ़ाना है।
15 मिनट तक हुई संजर से बातचीतरविवार सुबह 11 बजे पीएम मोदी ने करीब 15 मिनट तक संजर से बात की। कहा-‘मप्र के लोगों को मेरा प्रणाम बोलिएगा। बताएं आलोक संजर जी क्या पूछना चाहते हैं।’, संजर ने पूछा कि आजीविका बहुत लोगों को मिली है, फिर भी यह बड़ा प्रश्न है। आपकी बहुत योजनाएं हैं पर अभी भी लोगों को पर्याप्त जानकारी नहीं है? मोदी ने कहा कि हमने इसीलिए कौशल विकास को मजबूत किया है। आने वाले दिनों में भी बच्चों को पढ़ाई, युवाओं को कमाई और बुजुर्गों के लिए दवाई का इंतजाम करना है।
पीएम ने बताया, कैसे आएगी जागृतिमोदी ने कहा कि जागृति कैसे आएगी, इसके बारे में बताता हूं कि कुछ महिलाओं ने शादी समारोहों में जाकर खाना परोसने का काम लिया। किफायत से खाना परोसती थीं, जो स्वच्छ भोजन बचता था उसे टिफिन में पैक करके जरूरतमंदों के घर तक पहुंचाती थीं। ऐसे ही एक-एक किसान जरूरत का बीज और खाद लेने अकेले जाता है। यदि 50 किसान मिलकर एक किसान को ही भेजें तो पैसा बचेगा। गांव में आप यदि एलईडी के बारे में बताएंगे तो बिजली की बचत होगी।
मातृशक्ति के कौशल विकास पर बलहमें हमारी मातृशक्ति से जुड़ने की जरूरत है। वह छोटे-छोटे समूह बनाती हैं। कुछ महिलाएं जो सेल्फ हेल्प ग्रुप चलाती हैं। वह छोटे-छोटे काम करके आत्मनिर्भर बनती हैं, मैं समझता हूं कि कौशल विकास पर बल देना चाहिए। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। बदलाव का दौर है, हमें भी इसका हिस्सा बनना चाहिए।
युवाओं को कमाई, बच्चों को पढ़ाई और बुजुर्गों को दवाईमोदी केयर के बारे में पूछने पर पीएम मोदी ने कहा कि देश को आवश्यकता है कि बच्चों के लिए पढ़ाई, युवाओं के लिए कमाई, बुजुर्गों के लिए दवाई का नारा दिया। उन्होंने कहा कि मोदीकेयर के माध्यम से हम जनता को स्वास्थ्य सुरक्षा देने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि गरीब आदमी बैंक का पैसा नहीं रखता है वह समय पर लौटाता है। उन्होंने सांसदों से कहा कि अनुसूचित जाति समाज से मिलने की हिदायत भी दी गई, साथ ही उन्हें योजनाओं के बारे में बताने को कहा गया।
किसान भाषण से नहीं बदलतापीएम मोदी ने कहा कि किसानों के बीच जाएं, उन्हें खेती के नए तरीके बताएं। उन्होंने बताया कि किसान भाषण देने से नहीं बदलता, वह देखकर बदलता है। जिस तरह से वह पड़ोसी को देखकर अपने खेत में लाल और पीला पाउडर डालता है। वैसे ही उसे कार्यशाला में बताना पढ़ेगा कि खेती से आमदनी कैसे बढ़ाई जाए। गांव के जो बच्चे कृषि की पढ़ाई कर रहे हैं वे छुट्टियों में किसानों को खेती के नए तौर तरीके बताएं। साथ ही सांसद-विधायकों से कहा कि किसानों के बीच यह प्रचार करें कि भारत सरकार ने स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट को लागू कर दिया है।
No comments