डॉ. सुनील राय बने आम जन और किसानों के मददगार
- केवलारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के प्रबल दावेदार हैं सुनील राय
- जनहित के कार्यों से समाज के बीच बना रहे पैठ
भोपाल, लाइव न्यूज। वरिष्ठ समाजसेवी, पर्यावरण संरक्षण प्रेमी और भाजपा नेता डॉ. सुनील राय आम जनता और किसानों के हक की आवाज उठा रहे हैं। सुनील राय सिवनी जिले के केवलारी विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव घूमकर किसानों की आवाज सुन रहे हैं और उनका दर्द साझा कर रहे हैं। डॉ सुनील राय किसानों की समस्या को नई दिल्ली की केंद्र सरकार व प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार से मिलकर समस्या के समाधान की मुहिम चला रहे हैं। इसी तारतम्य में केवलारी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत, किसान सम्मान यात्रा मंडल पलारी के ग्राम चिरचिरा, घन्सोर नागाबाबा, खापा बाजार, समनापुर,पलारी इत्यादि ग्रामों में पहुंची, पलारी मे सभा हुई, इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश पाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर, पूर्व सांसद श्रीमति नीता पटेरिया, जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक व पर्यावरण मित्र डॉ सुनील राय ने भाजपा सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं उपस्थित किसानो का सम्मान किया गया, किसानो ने भविष्य मे सरकार को मदद करने की बात कही है, कार्यक्रम मे डॉ प्रमोद राय, ब्रजमोहन पटेल, एड. बिनोद सोनी, रामप्रसाद डहेरिया, लालू राय, तुलसी राम ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पलारी बसंत ठाकुर के नेतृत्व मे पलारी मंडल मे यात्रा निकाली गई यात्रा मे शिव चौधरी, रंजीत राय चौधरी, जनपद अध्यक्ष श्रीमति रंजना ठाकुर, ओम दुबे जी पूर्णकालिक,महामंत्री प्रकाश ठाकुर, विजय पर्ते, रामेश्वर ठाकुर रामदयाल राय, डॉ संतोष राय इत्यादि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय कृषकों ने अपनी भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई, कार्यक्रम सफल रहा है।






No comments