Header Ads

ads header

Breaking News

JNKVV के प्रमंडल सदस्य एवं किसान अष्विनी सिंह चौहान को मिला आई.सी.ए.आर. का इनोवेटिक फार्मर अवार्ड-2018




  • उचित जल प्रबंधन कर अंतर्वर्तीय खेती में ली थी प्रदेष में सर्वाधिक उपज


जबलपुर, 23 मार्च। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के प्रमंडल सदस्य एवं प्रगतिशील किसान श्री अश्विनी सिंह चौहान को नईदिल्ली स्थित इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीयूट के इनोवेटिक फार्मर अवार्ड-2018 हेतु चयनित किया गया। कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन ने श्री चौहान को बधाई देते हुये कहा कि ये विवि एवं मध्यप्रदेश के लिये अतिगौरव की बात है। राष्ट्रीय स्तर पर कृषकों का सम्मान हर अन्नदाता हेतु प्ररेणादायक है।
नईदिल्ली में राष्ट्रीय उन्नत कृषि मेला पूसा में भारत के कृषि राज्यमंत्री श्री पुरूषोतम रूपला एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के महानिदेशक डॉं. त्रिलोकचन्द महापात्रा द्वारा श्री चौहान को पुरूस्कार प्रदान किया गया।
श्री चौहान ने एक एकड़ जमीन पर अंतर्वर्तीय खेती में जल प्रबंधन तकनीक को अपनाते हुये दो लाख का नीबू और इतने की ही अरहर बेची है। उन्होंने जल व कीट प्रबंधन से प्रदेश में अव्वल रहते हुये सर्वाधित उपज प्राप्त की। जल प्रबंधन हेतु इन्होंने डीजल इंजन में इलेक्ट्रिक मीटर लगा रखा है ताकि बिजली चले जाने पर भी सिंचाई की जा सके। खेत में जुताई में भी टेक्ट्रर से चलने वाले लकड़ी के बखर से जुताई करते हैं ताकि खेत में नमी बनी रहे व कचरा व खरपतवार साथ करने में आसानी होती रहे। श्री चौहान ने पिछले कई वर्षो से खेती में नये-नये प्रयोग जनेकृविवि एवं कृषि वैज्ञानिकों से मार्गदर्शन प्राप्त करते जा रहे हैं। वर्तमान में जैव उर्वरकों के प्रयोग व जैविक खेती के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। परिणाम स्वरूप पिछले वर्ष श्री चौहान को मध्यप्रदेश का जवाहरलाल नेहरू फेलोशिप अवार्ड-2017 प्रदान किया गया।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉं. पी.के. मिश्रा, कुलसचिव श्री अशोक कुमार इंगले, संचालक अनुसंधान सेवायें एवं संचालक शिक्षण डॉ. धीरेन्द्र खरे, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. (श्रीमति) ओम गुप्ता, अधिष्ठाता डॉं. आर.के. नेमा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉं. व्ही.के. प्यासी, समस्त विभागाध्यक्ष, शिक्षक व कर्मचारियों ने श्री चौहान को इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की है।


No comments