गांव का विकास और समृद्ध होना बहुत जरूरी - डॉं. बिसेन
- जनेकृविवि में जिलास्तरीय किसान संगोष्ठी में जुटे सैकड़ों किसान
जबलपुर, 17 मार्च। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में आज जिलास्तरीय किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया इसमें जबलपुर जिले के समस्त विकासखण्डों से लगभग 1000 कृषक व कृषक महिलाओं ने हिस्सा लिया। कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन ने कहा कि खेती को लाभ धंधा बनाने एवं किसानों की आय दुगुनी करने हेतु गांव का विकास और समृद्ध होना बहुत जरूरी है। किसानभाई विश्वविद्यालय से जुडकर आधुनिक और उन्नत कृषि तकनीक का ज्ञान अर्जित कर वैज्ञानिक तरीके से खेती करें तो उपज में कई गुना बढ़ोत्तरी संभव है। डॉं. बिसेन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि आज मध्यप्रदेश को लगातार पॉंचवी बार मिले राष्ट्रीय कृषि कर्मण अवार्ड से निरन्तर उन्नत कृषि तकनीक को ईजाद करने में जुटे कृषि वैज्ञानिक, शिक्षक और छात्रों का मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ है। कृषि वैज्ञानिकों के महत्वपूर्ण अनुसंधान, कृषकों के कठोर परिश्रम और प्रदेश सरकार की कृषकोन्मुखी कल्याणकारी योजनाओं तथा कृषि क्षेत्र के विकास में जुडे़ जमीनी कार्यकर्ताओं को इसका श्रेय जाता है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दिनकर शर्मा ने कृषि विज्ञान केन्द्रों की कार्यप्रणाली एवं रूपरेखा पेश की। इस दौरान अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. पी.के. मिश्रा, संचालक अनुसंधान सेवायें एवं संचालक शिक्षण डॉ. धीरेन्द्र खरे, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय डॉं. आर.के. नेमा व प्रभारी कुलसचिव डॉं. ए.के. सरावगी आदि मंचासीन थे। द्वितीय चरण में बेवकास्ट के माध्यम से कृषि विज्ञान केन्द्र दिल्ली के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का किसानों के नाम सीधा प्रसारण एवं सम्मान समारोह का बड़ी स्क्रीन पर लाईव टेलीकास्ट किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन को लगातार पॉंचवी बार राष्ट्रीय कृषि कर्मण अवार्ड प्रदान किया गया तो समूचा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और लोगों की खुशी का ठिकाना ना रहा। कार्यक्रम का संचालक डॉं. अमित शर्मा एवं आभार प्रदर्शन प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. बी. सच्चिदानंद ने किया। आयोजन की सफलता में डॉं. डी.के सिंह, डॉं. रश्मि शुक्ला, डॉं. नीलू विश्वकर्मा, डॉं. अक्षता तोमर, डॉं. सिद्वार्थ नायक, डॉं. वाय.एम. शर्मा, इंजी. शरद जैन एवं अलोक राजपूत का सक्रिय सहयोग रहा। इस मौके पर विभागाध्यक्ष, कृषि वैज्ञानिक, शिक्षक और कृषि छात्रों की उपस्थिति ने समारोह को गारिमा और भव्यता प्रदान की।
-000-
No comments