Header Ads

ads header

Breaking News

कृषि कर्मण अवार्ड सेकृषि वैज्ञानिकों का मस्तक ऊॅंचा हुआ- डॉं. बिसेन


जबलपुर, 16 मार्च। मध्यप्रदेश को लगातार पॉंचवी बार मिलने जा रहे राष्ट्रीय कृषि कर्मण अवार्ड की घोषणा से कृषि वैज्ञानिकों में हर्ष की लहर दौड गई है। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन ने कहा कि निरन्तर उन्नत कृषि तकनीक को ईजाद करने में जुटे कृषि वैज्ञानिक, शिक्षक और छात्रों का मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ है।
कृषि वैज्ञानिकों के महत्वपूर्ण अनुसंधान, कृषकों के कठोर परिश्रम और प्रदेश सरकार की कृषकोन्मुखी कल्याणकारी योजनाओं तथा कृषि क्षेत्र के विकास में जुडे़ जमीनी कार्यकर्ताओं को इसका श्रेय जाता है। मुझे पूर्ण उम्मीद है कि अगले बरस लगातार छठवीं बार भी यह पुरूस्कार पुनः मध्यप्रदेश को ही मिलेगा और निश्चित ही मध्यप्रदेश नव इतिहास रचेगा।
उल्लेखनीय है कि जनेकृविवि ने विगत 54 वर्षो के सतत् अनुसंधान से विभिन्न फसलों की लगभग 269 उन्नत प्रजातियां विकसित की है जिनकी मांग और चर्चा देश और विदेश में लगातार बनी रहती है।
ज्ञात हो कि कृषि के क्षेत्र में बेहतर काम करने पर मध्यप्रदेश को लगातार पॉंचवी बार कृषि कर्मण अवार्ड से नवाजा गया है। 17 मार्च को प्रधानमंत्री, गरिमामय समारोह में प्रदेश को कृषि कर्मण अवार्ड से सम्मानित करेंगे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन यह अवार्ड लेने दिल्ली जायेंगे। प्रदेश को यह अवार्ड 184 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का उत्पादन करने पर दिया जा रहा है। यह देश में सबसे अधिक है। गौरतलब है कि प्रदेश को कृषि क्षेत्र में बेहतर उत्पादन के लिये पिछले चार सालों से लगातार यह अवार्ड मिल रहा है।
-000-

No comments