Header Ads

ads header

Breaking News

राकेश मालवीय को एक्सीलेंस रिपोर्टिंग अवार्ड



भोपाल। राजधानी के पत्रकार और ब्लॉगर राकेश मालवीय की रिपोर्ट को वर्ष 2017 के लिए बेस्ट एक्सीलेंस मीडिया अवार्ड दिया गया है। नई दिल्ली के होटल ताज में रीच लिली मीडिया आर्गनाइजेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में यह अवार्ड टीबी के मुद्दे पर एनडीटीवी पर प्रकाशित ग्राउंड रिपोर्ट के लिए दिया गया है। इसके तहत उन्हें तीस हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। राकेश मालवीय एनडीटीवी के पैनल ब्लॉगर हैं और मीडिया एडवोकेसी और शोध संस्था विकास संवाद के साथ जुड़कर जमीनी मुद्दों पर काम कर रहे हैं। मालवीय के साथ ही देश के अन्य पांच पत्रकारों को भी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।


No comments