Header Ads

ads header

Breaking News

5वां नदी महोत्सव शुरू, गडकरी बोले- समुद्र का पानी पीने लायक बनाएंगे, 5 पैसे में बेचेंगे

होशंगाबाद(मध्यप्रदेश). बांद्राभान में तवा-नर्मदा संगम स्थल पर शुक्रवार से पांचवां नदी महोत्सव शुरू हो गया। कार्यक्रम में कई नदी विशेषज्ञों ने विचार रखे। वहीं मुख्य अतिथि केंद्रीय जल और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में 70 फीसदी पानी समुद्र तक बहकर जाता है। 20 प्रतिशत पानी डेम तक जाता है, जबकि बाकी पानी के लिए राज्यों में लड़ाई होती रहती है। इस पर कोई चिंता नहीं करता है कि देश की तीन नदियों का पानी पाकिस्तान में बहकर बर्बाद हो रहा है। सरकार ऐसी योजना पर काम करने जा रही है, जिसमें समुद्र का पानी पीने योग्य बनाकर उसे 5 पैसे प्रति लीटर में बेचा जा सकेगा।
गडकरी ने बताया- 18 करोड़ में केवल टाॅयलेट का पानी बेच
नितिन गडकरी ने आगे कहा कि हम आठ लाख करोड़ रुपए के 30 प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और मैं 25 लाख करोड़ रुपए के काम करना चाहता हूं। हमने नागपुर में 18 करोड़ में केवल टाॅयलेट का पानी बेच दिया, जिससे मीथेन गैस बनती है। हम जल मार्ग परिवहन बना रहे हैं। सड़क से डेढ़ रुपए और रेल मार्ग से एक रुपए परिवहन खर्च आता है, वो जलमार्ग से महज 20 पैसा आएगा।
500 करोड़ में तालाब जिंदा करेंगे : शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नर्मदा की धार कम हो गई है। इसीलिए पेड़-पौधे लगा रहे हैं। 15 जुलाई को 7 करोड़ पौधे लगाएंगे। इसके अलावा 313 नदियों को पुनर्जीवित करेंगे। तालाबों के लिए 500 करोड़ खर्च करेंगे। 20 शहरों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बना रहे है।
83 फीसदी गांव नलजल योजना में नहीं : उमा
उमा भारती ने कहा कि गांव के लोग स्वच्छ पानी पीते हैं। जबकि शहर के लोग ही गंदा। देश के 83 प्रतिशत गांव नलजल योजना से छूटे हैं। पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वजल योजना शुरू की है। इसके लिए 115 गांव की सूची तैयार की है।

No comments