Header Ads

ads header

Breaking News

देवास में बोरिंग में गिरा मासूम


देवास। देवास जिले के उमरिया गांव में 5 साल का मासूम खेलते समय 40 फीट गहरे बोर में गिर गया। प्रशासन रेस्क्यू में जुट गया है। बोरिंग में फंसे बच्चे को ऑक्सीजन सिलेंडर और पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है, वहीं जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदा जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा के साथ क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच चुके हैं गांव में प्रार्थना और दुआ का दौर जारी है बच्चे के लिए पूरे क्षेत्र में प्रार्थना की जा रही है। क्षेत्र का हर व्यक्ति यही कोशिश में है कि कैसे भी कर बच्चे को सुरक्षित निकाला जा सके।

No comments