Header Ads

ads header

Breaking News

खरगोन के 7 जगह आय़कर का छापा



खरगोन। खरगोन जिले में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के सात प्रतिष्ठानों पर छापे मारे गए हैं। टैक्स चोरी मामले में यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में दो करोड़ 13 लाख रुपए की आयकर चोरी का खुलासा हुआ है। इस कार्रवाई को पांच जिलों की आयकर टीम ने अंजाम दिया है। जिन प्रतिष्ठानों में कार्रवाई हुई है उनमें नजमुद्दीन एन्ड कम्पनी,फाखऱी फर्नीचर, रामकृष्ण फर्नीचर, अनंत कस्ट्रक्शन आदि शामिल है। इनमे रामकृष्ण फर्निचर से एक करोड़, फकरी फर्निचर से 32 लाख, अनंत कस्ट्रक्शन से 32 लाख 8 हजार और नजमुद्दीन एंड कंपनी से 50 लाख रुपए का खुलासा हुआ है। इसमें 35 से अधिक अफसर व कर्मचारियों की टीम ने कार्रवाई में लगी। इसमें प्रत्येक स्थानों पर तीन अफसरों ने दस्तावेज जांचे। वहीं सुरक्षा के लिए दो-दो पुलिसकर्मी भी तैनात किए। कुछ जगह कार्रवाई के चलते दुकानों के शटर बंद कर दिए। अफसर अंदर जांच करते रहे। कार्रवाई के डर से कई लोगों ने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। विभाग द्वारा इन सभी प्रतिष्ठानों के मालिकों को 31 मार्च तक सरेंडर राशि का 77 प्रतिशत हिस्सा जमा करने का अल्टीमेटम दिया। एक साथ सात प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई से शहर भर में हड़कंप मचा हुआ है।कारोबारियों के मन में डर बसा हुआ है कि कहीं अगला नंबर उनका ना हो। फिलहाल जांच जारी है। टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

No comments