अंतरराष्ट्रीय गेहूं वैज्ञानिकों का JNKVV में भ्रमण
भोपाल। अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त समिट, मैक्सिको से आये हुए डॉं. रवि सिंह, (डिसटिग्वीस वैज्ञानिक एवं गेहूं में फसल सुधार के प्रमुख) के नेतृत्व में चार अन्य वैज्ञानिकों के दल ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन एवं संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉं. धीरेन्द्र खरे से गेहूं अनुसंधान के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया। इस अवसर पर संचालक प्रक्षेत्र एवं विभागाध्यक्ष पौध प्रजनन एवं अनुवांशिकी विभाग डॉं. शरद तिवारी, डॉं. आर.एस. शुक्ला, (प्रमुख वैज्ञानिक गेहूं अनुसंधान परियोजना) एवं डॉं. पंकज सिंह (समन्वयक बोरोलाग संस्थान जबलपुर) भी उपस्थित थे। इस अवसर पर कुलपति डॉं. बिसेन ने प्रदेश की जलवायु को देखते हुये गुणवत्ता युक्त गेहूं की उत्पादन को बदलती हुई चुनौतियों में कैसे बढ़ाया जाए उप पर विस्तार से चर्चा की। वैज्ञानिकों के दल ने गेहूं अनुसंधान परियोजना एवं राष्ट्रीय बीज परियोजना का भी अवलोकन किया। इस दौरान परियोजना प्रभारी डॉं. शुक्ला ने अनुसंधान की उपलब्धियों की जानकारी के साथ-साथ परियोजना में चल रहे अनुसंधान की गतिविधियों से अवगत कराया। संकर गेहूं में चल रहे अनुसंधान कार्यो को देखते हुये डॉं. भोजा (प्रमुख वैज्ञानिक, संकर गेहूं समिट, मैक्सिको) ने विश्वविद्यालय के साथ संयुक्त रूप से काम करने की इच्छा व्यक्त की। परियोजना भ्रमण के दौरान संचालक प्रक्षेत्र एवं विभागाध्यक्ष डॉं. शरद तिवारी, डॉं. सुनीता पांडे (गेहूं प्रजनक), डॉं. प्रदीप जैन एवं शोधरत छात्र आदि उपस्थित थे।
No comments