अतिथि शिक्षकों ने जलाए खून से दीए,नियमितीकरण की मांग
- प्रदेश स्तरीय बड़ा विरोध प्रदर्शन किया
दीपक राय, भोपाल...
अतिथि शिक्षकों ने शनिवार को भोपाल में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। वे नियमितीकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर भोपाल पहुंचे थे। यह प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहेगा। इस प्रदर्शन के लिए प्रदेश भर से शिक्षक आए हैं। शनिवार को अतिथि शिक्षकों ने सबसे पहले आंबेडकर मैदान में आंदोलन किया। यहां बैठे शिक्षकों ने अपनी टी-शर्ट की पीठ पर भी अपनी मांगों को लिख रखा था। शिक्षकों ने अंबेडकर मैदान में धरने प्रदर्शन के दौरान खून के दीए भी जलाएं। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने बताया कि वे कि 1 फरवरी से एक सूत्रीय मांग को लेकर सामूहिक अवकाश लेकर धरना आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने हाल-चाल नहीं जाना। जायज मांग को सरकार द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है, जिससे अतिथि शिक्षकों व उनके परिवार में सरकार के प्रति असंतोष बना हुआ है। वहीं यहां बैठे कुछ लोगों का कहना था कि यदि यह सरकार हमें नियमित नहीं करती है, तो इस चुनाव में हमें सरकार के विपक्ष में मतदान करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
संविदा स्वास्थ्य कर्मी भी कर रहे आंदोलन
शनिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान जिले भर के संविदाकर्मियों ने भाग लिया जिसमे महिला पुरुष सभी शामिल हुए। यहां पहले संकल्प के साथ नारे बाजी करते हुए। संविदा नाम की अर्थी निकाली और कहा इस व्यवस्था को पूरी तरह से खत्म करते हुए सभी को नियमित किया जाए। जबकि सीहोर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल के छठवें दिन मुंडन करा कर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

No comments