सेक्स लाइफ आप न करें ऐसी गलतियां, इनसे सीखें
लंदन। कोई व्यक्ति अपनी सेक्स ड्राइव को बेहतर कैसे बना सकता है या फिर सबसे बेस्ट सेक्स पोजिशन्स कौन से हैं... इस तरह के आर्टिकल्स से इंटरनेट भरा पड़ा है। लेकिन सेक्स के दौरान कौन सी गलतियां जो अक्सर लोगों से हो जाती हैं, इस बारे में बहुत कम ही पढऩे या सुनने को मिलता है जबकि हकीकत यही है कि कोई भी शख्स अपने पार्टनर को सेक्स के दौरान नाराज नहीं करना चाहता। ऐसे में दूसरों की गलतियों के बारे में अगर पता चल जाए तो आप खुद उन गलतियों को करने से बच जाएंगे। हमने कुछ लोगों से बात की जिन्होंने अपनी सेक्स लाइफ से जुड़ी सबसे बड़ी गलती का खुलासा किया। पार्टनर के साथ मेरी सेक्शुअल कम्पैटिबिलिटी बहुत अच्छी थी लेकिन दुर्भाग्यवश मैंने उसे प्यार समझने की गलती की। हम दोनों ही बिस्तर में बहुत ज्यादा कामुक और जोशीले थे लेकिन जब बात इमोशन्स की आती थी तो हम दोनों एक दूसरे से बिलकुल अलग थे। मुझे इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि एक अच्छी सेक्स लाइफ का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि आप अपने पार्टनर से सच्चा प्यार करते हैं और आपका फ्यूचर खुशहाल होगा। मैं सोचता था कि पुलिंग आउट की प्रैक्टिस सेफ है और अगर मैं किसी लड़की के वजाइना के अंदर इजैक्युलेट नहीं करता हूं तो वह कभी प्रेग्नेंट नहीं होगी। जब मैंने अपनी पार्टनर को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ यह बात बतायी तो यह सुनकर वह शॉक्ड रह गई। ऑनलाइन कुछ आर्टिकल्स पढऩे के बाद मुझे पता चला कि पुल आउट की प्रैक्टिस सेफ नहीं है। इतना पढ़ा लिखा होने के बावजूद मेरा यह मिथक तब टूटा जब मैं 26 साल का था। एक बार मैं बहुत ज्यादा उत्तेजित हो गई थी और बॉयफ्रेंड के साथ बेहद कामुक सेक्स सेशन इंजॉय कर रही थी। इस दौरान मेरी उत्तेजना इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मैंने अपने बॉयफ्रेंड के सबसे सेसेंटिव एरिया में चोट पहुंचा दी। ओरल सेक्स के दौरान उसे प्लेजर देते वक्त मैंने अपने दांतों का इस्तेमाल कर लिया जिससे उसे इतनी चोट पहुंची की अगले कई हफ्ते तक उसने मुझे खुद को छूने भी नहीं दिया। मैंने अपनी इस गलती को बहुत देर से महसूस किया। अपने हज्बंड को बेड में संतुष्ट और अच्छा महसूस कराने के लिए मैं नकली ऑर्गैज्म का सहारा लेती थी। हम इस बात को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं कि सेक्स महिलाओं के लिए भी उतना ही आनंददायक और संतोषजनक होना चाहिए जितना पुरुषों के लिए। सेक्स के दौरान अपने हिस्से की खुशी को नजरअंदाज करना महिलाओं की सबसे बड़ी गलती होती है।

No comments