सेक्स करते समय ऐड करें थोड़ा और रोमांस, सेक्स से पहले यह करें
दुबई। आमतौर पर कपल्स को लगता है कि बेडरूम में अपनी सेक्स लाइफ को और रोचक बनाने के लिए उन्हें सिर्फ अपना वाइल्ड साइड दिखाने की जरूरत है जिसकी वजह से दोनों पार्टनर अलग-अलग तरह के कामोत्तेजक एक्सपेरिमेंट्स करने में लगे रहते हैं। हालांकि कभी कभार सिर्फ सिंपल और रोमांटिक बनकर भी आप अपनी सेक्शुअल इंटिमसी को और बढ़ा सकते हैं... इसमें कोई शक नहीं कि बेहतर संवाद एक कला है जिसमें हर कोई निपुण नहीं होता। बावजूद इसके अगर आप पार्टनर के साथ बेहतर कॉन्वर्सेशन यानी संवाद नहीं कर पाते हैं तो सीख लीजिए। एक्सपर्ट्स की मानें तो बेहतर सेक्स की यह एक जरूरत है। यहां हम सिर्फ डर्टी टॉक या सेक्स टॉक की बात नहीं कर रहे हैं। आप चाहें तो पार्टनर के साथ कई विषयों पर बात कर सकते हैं। फिर चाहे वह एक दूसरे के करियर से जुड़ी बातें हों, एक दूसरे की पसंद नापंसद... उत्तेजक संवाद के जरिए आप दोनों सेक्स में बेहतर परफॉर्मेंस दे सकते हैं। सेक्स से पहले आपका मकसद होना चाहिए पार्टनर को दिल खोलकर प्यार करना। ऐसा प्यार जिसमें किसी तरह की मिलावट न हो। उदाहरण के लिए आप चाहें तो एक दूसरे को मसाज दे सकते हैं या फिर कोई गेम खेल सकते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो आप ऐसी किसी भी ऐक्टिविटी में इन्वॉल्व हो सकते हैं जो आप दोनों को एनर्जी देने के के साथ ही एक दूसरे के बेहद करीब भी ले आए। आप जहां अपना ऐक्ट शुरू करने वाले हैं उस जगह का ऐंबियंस यानी माहौल कैसा है यह भी बेहद अहमियत रखता है। कमरे में खुशबूदार कैंडल्स लगाएं। रूम की रोशनी को मद्धम रखें। बेड पर गुलाब के फूल की पंखुडिय़ां बिखेर कर रखें और रोमांटिक म्यूजिक प्ले करें। इससे आप दोनों का मूड, सेक्स के लिए और बेहतर हो जाएगा। अपने सेक्शुअल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए आप चाहें तो एक लिस्ट बनाएं और उशमें उन चीजों को शामिल करें जो आपको और आपके पार्टनर को प्लेजर यानी आनंद देती हैं। साथ ही उन चीजों की भी लिस्ट बनाएं जिससे आप दोनों की उत्तेजना खत्म हो जाती है। इसके हिसाब से ही अपनी सेक्शुअल जर्नी को आगे बढ़ाएं। तभी आप दोनों सेक्स में संतुष्टि महसूस करेंगे। अगर आप अपनी सेक्स लाइफ में एक्सट्रा रोमांस डालना चाहते हैं तो पोस्ट-सेक्स लव यानी सेक्स के बाद भी एक दूसरे को किस करना, बांहों में भरना, प्यार करना बेहद जरूरी है। बेहतरीन सेक्शुअल एक्सपीरियंस के बाद एक दूसरे की तरफ पीठ करके न सोएं।

No comments