जनेकृविवि 12 अप्रैल को मनायेगा अपना 14वॉं दीक्षांत समारोह
- महामहिम राज्यपाल की अध्यक्षता में समारोह
- राजभवन से स्वीकृति मिली: विवि में हर्ष का माहौल
दीपक राय, भोपाल...
आगामी 12 अप्रैल 2018 गुरूवार को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय अपना गरिमामय 14वॉं दीक्षांत समारोह मनाने जा रहा है। कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन ने प्राप्त जानकारी के अनुसार दीक्षांत समारोह को गरिमा प्रदान करने मध्यप्रदेश की महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति माननीया श्रीमति आनंदीबेन पटेल समारोह की अध्यक्ष के रूप में शामिल होकर दीक्षांत-भाषण के साथ ही छात्रों को स्वर्ण पदक वितरित करेंगी। राजभवन से तदाशय की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इससे विश्वविद्यालय के अधिकारी, वैज्ञानिक, शिक्षक, कर्मचारी और विशेषकर छात्रों में उल्लास और हर्ष की लहर दौड़ गई है। कुलसचिव अशोक कुमार इंगले व उप-कुलसचिव डॉं. ए.के. सरावगी ने बताया कि दीक्षांत समारोह में वर्ष 2013-14 बैच के स्नातक, 2015-16 बैच के स्नातकोत्तर एवं वर्ष 2014-15 बैच के विद्यावाचस्पति (पी.एच.डी.) आदि छात्रों को उपाधियां, नगद पुरूस्कार एवं स्वर्ण पदक आदि से नवाजा जायेगा।

No comments