राष्ट्रीय क्षितिज पर मची JNKVV छात्रों के लोक नृत्य की धूम
- छात्र लोकदल ने आंध्रप्रदेश में जीती राष्ट्रीय चैम्पियनषिप ट्राफी
दीपक राय, भोपाल...
जबलपुर । श्री वेंकटेश्वरा वेटनरी युनिवर्सिटी तिरूपति आंध्रप्रदेश में आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय अंतर कृषि विश्वविद्यालयीन सांस्कृतिक महोत्सव ‘‘18वें एग्रीयुनीफेस्ट-2018’’ में देशभर के 54 कृषि विश्वविद्यालयों के 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं के मध्य जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के छात्र-छात्राओं ने टीम मैनेजर एवं सांस्कृतिक समन्वयक डॉं. अमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में एवं डॉं. अनुपमा वर्मा के सहयोग से प्रोसेशन (आंचलिक लोकनृत्य प्रदर्शन) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित कर चैम्पियनशिप ट्राफी प्राप्त कीं। विवि के सांस्कृतिक दल की इस विशेष उपलब्धि पर कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन ने विजयी छात्र-छात्राओं एवं टीम मैनेजर को हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुये सांस्कृतिक दल की इस उपलब्धि को प्रदेश एवं जनेकृविवि के लिये गौरवशाली निरूपित किया है। इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉं. पी.के. मिश्रा, कुलसचिव अशोक कुमार इंगले, संचालक अनुसंधान सेवाएं एवं संचालक शिक्षण डॉं. धीरेन्द्र खरे, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉं. (श्रीमति) ओम गुप्ता, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय डॉं. राजेन्द्र कुमार नेमा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉं. व्ही.के. प्यासी, डॉं. गिरीश झा ने सांस्कृतिक दल को बधाई प्रेषित कर सराहना व्यक्त की। टीम मैनेजर एवं सांस्कृतिक समन्वयक डॉं. अमित कुमार शर्मा के अनुसार वर्ष 2012 में जब तत्कालीन अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं वर्तमान कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन ने उन्हें टीम मैनेजर का दायित्व सौंपा तब से अब तक 6 एग्रीयुनीफेस्ट में विवि के सांस्कृतिक दल ने 139 से अधिक मेडल, 8 चैम्पियनशिप ट्राफी एवं 1 ओवर ऑल चैम्पियनशिप ट्राफी अर्जित कर रिकार्ड सुलता प्राप्त की है। डॉं. शर्मा ने इस अप्रतिम उपलब्धियों हेतु कुलपति डॉं. बिसेन द्वारा सांस्कृतिक विद्यार्थियों की सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रदर्शित व्यक्तिगत अभिरूचि, प्रोत्साहन एवं मुख्य मार्गदर्शन को इस सफलताओं का आधार निरूपित किया। विवि के सांस्कृतिक दल की राष्ट्रीय स्तर पर अर्जित इस उपलब्धि हेतु सभी प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने हार्दिक प्रसन्नता एवं बधाईयां प्रेषित की हैं।
No comments