एड्स सोसायटी के कर्मचारी करेंगे बहिष्कार
भोपाल। मध्यप्रदेश एड्स कंट्रोल सोसायटी के संविदा कर्मचारी विरोध में उतर गए हैं। अल्प मानदेय पर कार्यरत कर्मचारियों के समक्ष कई समस्यायें हैं जिन पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। राज्य एड्स नियंत्रण समिति के समक्ष बार बार बात रखने पर भी कोई निराकरण नहीं हुआ। इसके बाद राज्य एसोसिएशन ने 1 जनवरी 2018 से सभी रिपोर्ट, मीटिंग, ट्रेनिंग आदि के बहिष्कार का फैसला लिया है, लेकिन राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल से कोई निर्णय नहीं लिया गया, न ही एसोसिएशन से इस संबंध में कोई वार्ता की गई। कर्मचारियों का कहना है कि समस्याओं के निराकरण की बजाय कर्मचारियों को अप्रत्यक्ष रूप से डरा धमका कर उनके विरोध को कुचला जा रहा है। ऑल इंडिया एड्स कंट्रोल एम्प्लॉईस एसोसिएशन ने भी प्रदेश एसोसिएशन की जायज मांगों को पूर्ण करने की मांग परियोजना अधिकारी के समक्ष रखी है।
इन मांगों को लेकर जता रहे विरोध
- मासिक वेतन प्रतिमाह 1 से 5 तारीख तक प्राप्त हो।
- पुराना सभी प्रकार का बकाया भुगतान हो।
- ट्रांसफर पालिसी के तहत आवेदित कर्मचारियों आवेदित खाली जगहों पर ट्रांसफर दिए जाएं।
- 2017-18 की वार्षिक वेतनवृद्धि जो अप्रैल से मिलनी थी अभी तक अप्राप्त है, जल्द प्रदान की जाए।

No comments