ये कुलपति जरा हटके हैं...स्वच्छता के लिए प्रारंभ की अनूठी मिशाल
- स्वच्छता श्री व स्वच्छता सुश्री से सम्मानित किये जायेेंगे युवा
- महात्मां गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति की पहल
- चित्रकूट के ब्रांड एंबेसडर बनाये गए हैं कुलपति प्रो. गौतम
दीपक राय, भोापाल...
सतना जिले के चित्रकूट में स्थित महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम ने अनूठी पहल प्रारंभ की है। प्रदेश में किसी शैक्षणिक संस्थान के वे ऐसे पहले प्रमुख बन गए हैं जिन्होंने स्वच्छता के लिए मिशाल पेश की है। वर्ष 2018 के पहले दिन नवनिर्मित रजत जयंती भवन में आयोजित नववर्ष अभिनंदन कार्यक्रम में चित्रकूट के नवमनोनीत ब्रांड एम्बेसडर और कुलपति प्रो नरेश चन्द्र गौतम ने प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट की स्वच्छता अभियान के लिए तैयार होने का ग्रामोदय परिवार का आवाहन किया। गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री के भावनाओं के अनुसार चित्रकूट को स्वच्छ औऱ सुन्दर बनाने का प्रयास करना चाहिए।प्रो गौतम ने कहा कि ग्रामोदय विस्वविद्यालय नगर परिषद चित्रकूट के साथ मिल कर लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार है।इस दिशा में विशेष योगदान करने वालों को स्वच्छता श्री और स्वच्छता सुश्री से सम्मानित किया जाएगा ताकि युवा वर्ग इसको अपने कैरियर में भी उपयोग कर सके।मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओम पाल सिंह ने ब्रान्ड एम्बेसडर एवं कुलपति प्रो गौतम के इस निर्णय का स्वागत किया है।
स्वच्छ चित्रकूट द्वारस्थापित
चित्रकूट को स्वच्छता में नंबर - 1 बनाने की योजना और जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत नगर परिषद ने आज सतना- चित्रकूट मार्ग में स्वच्छ चित्रकूट द्वार स्थापित किया। नगर परिषद चित्रकूट की ओर से दिनांक 03 जनवरी 2018 को चित्रकूट के स्कूली बच्चों की स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली जायेगी । इस रैली का समापन महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में होगा, जहाँ चित्रकूट के ब्रांड एम्बेसडर एवं कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम स्कूली बच्चों को प्रेरणादायी उद्बोधन देंगे । आज ग्रामोदय विश्वविद्यालय के रजत जयंती भवन में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में चित्रकूट की स्वच्छता को अपने कार्यक्रमों में जोड़ने की चर्चा की गयी । इस अवसर पर नगर परिषद चित्रकूट के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओम पाल सिंह ने बताया कि सुंदर चित्रकूट एवं स्वच्छ चित्रकूट की संकल्पना को लेकर विभिन्न प्रतियोगितायें संपन्न होगी । ब्रांड एम्बेसडर एवं कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम के निर्देश पर विश्वविद्यालय गतिविधियों पर आधारित व्हाट्सएप ग्रुप ग्रामोदय संदेश को परिवर्तित कर स्वच्छ चित्रकूट किया गया । ग्रामोदय विश्वविद्यालय के आई . टी . विशेषज्ञ डॉ. भरत मिश्रा एवं डॉ. एस.एस. गौतम ने परिवर्तित व्हाट्सएप ग्रुप स्वच्छ चित्रकूट से अनेक स्थानीय लोगों को जोड़कर व्हाट्सएप ग्रुप को प्रारम्भ किया ।


No comments