कृषि के विद्यार्थियों ने देखा मंडी का कामकाज
तरूण चतुर्वेदी चित्रकूट...
महात्मा गॉंधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के पंचम सत्र के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने प्रायोगिक शिक्षण कार्य एवं फील्ड विजिट कार्यक्रम के तहत कर्वी कृषि उपज मण्डी का भ्रमण किया । बी.एस.सी. कृषि पाठयक्रम के समन्वयक डा. जे.के.गुप्ता के नेत्रृत्व में छात्र-छात्राओं के अध्ययन दल ने कृषि उपज मण्डी के विभिन्न प्रकल्पों का अध्ययन किया। विजिट का मुख्य उददेश्य कृषि छात्र-छात्राओं द्वारा उनके पाठयक्रम के अतिविशिष्ट भाग कृषि विपणन,व्यापार एवं मूल्य तथा कृषि व्यवसाय प्रबंधन विषय के अंर्तगत कृषि विपणन एवं कृषि व्यवसाय प्रबंधन के अति सूक्ष्म एवं महत्वपूर्ण बारिकियों की जानकारी, मण्डी के अंर्तगत अनेक संचालित होने वाले कार्यो का अवलोकन, मण्डी के अनेक तत्वों एवं मध्यस्थों,कमीशन एजेंटो,बया, पल्लेदारों के भूमिकाओं का अध्ययन उनकी महत्ता एवं किसानों से समन्वय व सहभागिता का काफी निकट से अवलोकन करना था। मण्डी के सचिव डी.पी.सिंह ने छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गये अनेक प्रश्नों, का जवाब एवं मार्ग दर्शन दिया। श्री सिंह ने किसानों,व्यापारियों के समस्याओं एवं मण्डी में शासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की पूर्व जानकारी दी। साथ ही मूल्यों एवं विपणन के नवीन ऑंकडों की जानकारी दी गई। कृषि संकाय के पाठयक्रम समन्वयक डा. जे.के.गुप्ता के प्रयासो से मण्डी सचिव व विभिन्न व्यापाारियों राजीव अग्रवाल,गुलाब गुप्ता,इन्द्रसेन व अन्य कमीशन एजेंटो द्वारा पूर्व सहयोग करते हुए स्वयं उपस्थित रहकर दल को मार्गदर्शन एवं व्यवस्था दी गई। महात्मा गॉंधी चित्रकूट ग्रामोादय विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति डा. नरेश चन्द्र गौतम के निर्देशन में कृषि संकाय के पाठयक्रम समन्वयक एवं विश्वविद्यालय उपकुलसचिव प्रशासन डा. जे.के. गुप्ता द्वारा छात्र-छात्राओं के अध्ययन दलों के भ्रमण कार्यक्रम का संचालन अपनी अभिरूचि के अनुसार किया जाता रहा है। डा. गुप्ता ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमो से छात्र-छात्राओं को आउट साइड एक्सपोजर एवं शिक्षण का लाभ मिलता है।




No comments