ऐसी बेटियों पर हमें गर्व है, दूसरों को बचाया, खुद बह गई
![]() |
| payal devi from jaamu kashmir |
आपने साहस दिखाया और किसी की जिंदगी बच गई : प्रधामनमंत्री
25 बहादुर बच्चों को प्रधानमंत्री ने दिया सम्मान
नई दिल्ली। 25 बहादुर बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। इसमें देशभर के 12 लड़कियां और 13 लड़के शामिल हैं। चार बच्चों को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार दिया गया।
जम्मू-कश्मीर की पायल देवी को मरणोपरांत बहादुरी का पुरस्कार दिया गया। पायल ने बाढ़ के दौरान कई बच्चोंं की जान बचाई, लेकिन खुद नहीं बच पाई।
सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर वीर बच्चों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, आपने साहस दिखाया और उस घटना को अपना बना लिया। ये एक पल था, जिसमें आपने फैसला लेने की क्षमता दिखाई और किसी की जिंदगी बच गई। ये सिर्फ एक शुरुआत है मंजिल नहीं। प्रधानमंत्री ने बच्चों से कहा कि आप खूब पढि़ए। एक बात जरूर याद रखना कि कभी ये शौहरत आपके जीवन में रुकावट ना बने।
ये हैं वीर बच्चे
केरल से 4, दिल्ली से 3, वेस्ट बंगाल और छत्तीसगढ़ से 2-2 बच्चे शामिल हैं। यूपी, महाराष्ट्र, मणिपुर, असम, हिमाचल, नगालैंड, उत्तराखंड, राजस्थान, ओडिशा और कर्नाटक से 1-1 बच्चे को सम्मानित किया गया। मरणोपरांत सम्मानित होने वाले बच्चों में मिजोरम से दो, अरुणाचल और जम्मू का 1-1 बच्चा शामिल है।
इन्हें मिला नेशनल अवॉर्ड
पश्चिम बंगाल की शिवानी गोद (16) और तेजस्विता प्रधान (17) ने इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। इन्हें गीता चोपड़ा अवॉर्ड से नवाजा गया है। उत्तराखंड के सुमित ममगई (15) ने अपने चचेरे भाई पर हमला कर रहे तेंदुए पर पूंछ पकड़कर दरांती से वार किया, तेंदुआ भाग गया। इसके लिए उन्हें संजय चोपड़ा अवॉर्ड मिला। छत्तीसगढ़ के तुषार (15) को बापू गेढानी अवॉर्ड दिया गया। छत्तीसगढ़ की नीलम (8), राजस्थान के सोनू माली (9) और ओडिशा के मोहन सेठी (11), कर्नाटक की सिया वामनसा खोड़े (10), नगालैंड के थंगिलमंग लंकिम (10) , हिमाचल प्रदेश के प्रफुल्ल शर्मा (11), असम के टंकेस्वर पीगू (16), मणिपुर के मोइरंगथम सदानंदा सिंह (14), केरल के आदित्यन एमपी पिल्लई (14), उत्तर प्रदेश की अंशिका पांडेय (14), केरल की बिनिल मंजली (15), अखिल के शिबु (16), महाराष्ट्र की निशा दिलीप पाटिल (16) और केरल की बदरूनिसा केपी (15) को भी प्रधानमंत्री ने दिल्ली में सम्मानित किया।

No comments