Header Ads

ads header

Breaking News

सोशल मीडिया का मोर्चा संभालेंगी महिलाओं की 'कमल शक्ति"

भोपाल (स्टेट ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी फ्लैगशिप योजनाओं का सोशल मीडिया पर प्रचार करने और कांग्रेस के आरोपों से निपटने के लिए महिलाओं की फौज तैयार कर रही है। इसे 'कमल शक्ति" का नाम
दिया गया है दरअसल, पार्टी ने एक अध्ययन कराया था, जिसमें पता चला है कि सोशल मीडिया में महिलाएं ज्यादा समय देती हैं।
इसका राजनीतिक लाभ उठाने के लिए पार्टी ने 'कमल शक्ति" नाम से महिलाओं का तगड़ा नेटवर्क तैयार करने का फैसला किया है। इनका मुख्यमंत्री निवास में बाकायदा दो चरण 23 और 31 अगस्त को प्रशिक्षण होगा। इसके लिए हर विधानसभा से 22-22 महिलाओं को बुलाया गया है। ये महिलाएं अपने विधानसभा क्षेत्र में 100-100 महिलाओें को जोड़ेंगी और उहें प्रशिक्षण भी देंगी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक रीवा, शहडोल व चंबल-ग्वालियर को एक संभाग मानते हुए चार-चार संभागों की महिलाओं को राजधानी भोपाल बुलाया है। दोनों चरण के लिए पांच हजार से ज्यादा महिलाओं को सीएम हाउस में बुलवाया गया है। इन्हें बेटी बचाओ, कन्यादान, लाड़ली लक्ष्मी, तीर्थ दर्शन, छात्राओं को साइकिल-गणवेश और सीधी आर्थिक मदद पहुंचाने वाली योजनाओं का ब्योरा समझाया जाएगा। सोशल मीडिया में इन्हें प्रचारित करने और कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने के बारे में उन्हें तैयार किया जाएगा।
100-100 महिलाओं को जोड़ेंगी
ये प्रशिक्षित महिलाएं अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में 100-100 महिलाओं को जोड़ेंगी। इनके व्हॉट्सएप ग्रुप बनवाए जाएंगे। पार्टी का मानना है कि महिलाओं को सोशल मीडिया में उतारने से ज्यादा फायदा होगा।
मुख्यमंत्री निवास में इनके लिए नाश्ते से लेकर भोजन और आनेजाने की सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पार्टी नेताओं के मुताबिक वह इसके जरिए पांच लाख महिलाओं की फौज सोशल मीडिया के लिए तैयार कर लेगी।

No comments