जरूर पढ़े...अब आपके अंगूठे से होगा बिल भुगतान
![]() |
| Aadhaar Payment App |
देश की सबसे बड़ी कैशलेस भुगतान की योजन होगी लांच
आधार कार्ड की होगा सबकुछ
दीपक राय, भोपाल। 1000 और 500 के पुराने नोट बंद (विमुद्रीकरण) करने के बाद जल्द ही बड़ा ऐलान होगा। सरकार अब तक की सबसे आसान ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया शुरू करने वाली है। इसके लिए आपको न तो मोबाइल फोन की जरूरत होगी न ही एटीएम की। आपका आधार नंबर ही बड़े से बड़े भुगतान को पूरा कर देगा। यह प्रक्रिया इतनी आसान होगी कि एक अनपढ़ व्यक्ति भी इसका उपयोग कर सकेगा।
आपको यह करना होगा
आपको कुछ भी खरीदी करनी है तो आपके पास आधार कार्ड या उसका नंबर होना चाहिए। जिसका आधार कार्ड होगा उसे सामने खड़े होकर भुगतान कराना होगा। इसके लिए आपका आधार नंबर आपके बैंक खाते से जरूर जुड़ा हो, वरना इस सुविधा का लाभ आप नहीं उठा पाएंगे।
अगर लिंक न हो तो?
इसके लिए आपको बैंक जाना होगा और आधार कार्ड की फोटोकॉपी बैंक में देनी होगी, इसके बाद आपका आधार बैंक एकाउंट से लिंक हो जाएगा।
दुकानदार ऐसे लेंगे भुगतान
वही दुकानदार आधार कार्ड से भुगतान ले पाएगा जिसके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन तथा इंटरनेट या डेटा पैक होगा। दुकानदार को सबसे पहले अपने फोन पर आधार पेमेंट ऐप (कैशलेस मर्चेंट ऐप) भी डाउनलोड तथा इंस्टॉल करना होगा। इस ऐप से दुकानदार का बैंक खाता जुड़ा रहेगा। दुकानदारों को अपने मोबाइल फोन के साथ एक फिंगरप्रिंट रीडर (बायोमीट्रिक स्कैनर) भी लगाना होगा, जो लगभग 2000 रुपए में बाजार में उपलब्ध है।
उदाहरण से समझिए
-संता ग्राहक है और एक दुकानदार।
- ग्राहक कुछ सामान लेने दुकानदार की दुकान पर जाएगा और 500 रुपये की खरीद करेगा।
-अब दुकानदार अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर आधार पेमेंट ऐप (कैशलेस मर्चेंट ऐप) का उपयोग शुरू करेगा और सबसे पहले वो ग्राहक से आधार नंबर मांगेगा।
-ग्राहक अपना आधारकार्ड या आधार नंबर दुकानदार को दिखाएंगा
- फिर दुकानदार उस नंबर को अपने स्मार्टफोन में डालेगा
- इसके बाद दुकानदार के स्मार्टफोन में उन बैंकों के नाम की सूची आ जाएगी, जिनमें रमेश का बैंक खाता होगा
- फिर ग्राहक के कहने पर दुकानदार बैंक का चयन करेगा और भुगतान के लिए 500 रुपये लिखेगा
- इसके बाद ग्राहक को दुकानदार के स्मार्टफोन से जुड़े बायोमीट्रिक स्कैनर पर उंगली रखनी होगी, जो पासवर्ड के रूप में स्वीकार की जाएगी और भुगतान हो जाएगा
धरे रह जाएंगे एटीएम, मास्टर कार्ड, वीजा
आज यानी क्रिसमस के दिन सरकार इस ऐप को लॉन्च करने जा रही है। इससे बाजार के मौजूदा मास्टरकार्ड और वीजा, पेटीएम जैसे एप का खत्म होना लगभग तय होगा।
बिना फीस होगा भुगतान
आधार पेमेंट ऐप का उपयोग करने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इसमें भुगतान करने पर कोई भी चार्ज नहीं लगेगा। जबकि मास्टरकार्ड और वीज़ा का उपयोग करने पर यह फीस चुकानी पड़ती है।
जिनके पास फोन नहीं वे भी करेंगे
यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे ने बताया कि इस ऐप का सबसे ज्यादा फायदा उन्हें मिलेगा, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है। उन्होंने बताया कि इस समय देश के करीब 40 करोड़ आधार नंबर बैंक खातों से कनेक्ट हैं। उनका लक्ष्य है कि मार्च 2017 तक देश के सभी आधार कार्डों को बैंक खातों से कनेक्ट कर दिया जाए। इस ऐप को यूआईडीएआई, आईडीएफसी और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने मिलकर बनाया है।

No comments