Header Ads

ads header

Breaking News

गांवों में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य पूरा




ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दी जानकारी
-तय समय से पहले प्राप्त किया लक्ष्य
विवेक अरोड़ा,  नई दिल्ली। मोदी सरकार ने अपनी प्रमुख हाउसिंग स्कीम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दस लाख घर बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। खास बात यह भी है कि यह निर्धारित अवधि से पहले ही पूरा किया गया है। योजना जून 2015 में लांच की गई थी। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बुधवार को अपने अधिकृत जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार इन घरों से सुदूर इलाकों का माहौल तेजी से बदल रहा है। इन आवासों में शौचालय से लेकर एलपीजी गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, पेयजल आदि सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। सरकार के अनुसार इन घरों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा से पहले इसलिए पूरा हो सका क्योंकि लाभार्थियों के खाते में सीधे तौर पर वित्तीय सहायता की धनराशि भेजी जा रही थी। साथ ही उन्हें ग्रामीण परिवेश के अनुसार उपयुक्त मकान बनाने का माकूल प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत दस लाख मकानों का निर्माण 30 नवंबर से पहले पूरा किया जाना था।
अब 50 लाख घर बनाने का लक्ष्य
केंद्र सरकार अपने पूरे हो चुके इस लक्ष्य के आगे भी ग्रामीणों के लिए आवास बनाएगी। अब सरकार का लक्ष्य देश भर में ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों के लिए 50 लाख से अधिक मकान अगले साल  मार्च तक बनाने का है। जबकि वर्ष 2019 में मार्च तक कुल एक करोड़ नए मकान बनाने का लक्ष्य है।
गरीबों के लिए है यह योजना
प्रधानमंत्री आवास की यह योजना विशेष रूप से बेघरों और कच्चे घरों में रहने वाले गरीब लोगों के लिए है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को जून 2015 में लांच किया गया था।

No comments