Header Ads

ads header

Breaking News

ITI छपारा में नहीं होते प्रदेश शासन के निर्देश लागू

सिवनी
(छपारा से अंकित कुमार चौकसे की ख़बर ) पूरे प्रदेश में एक साथ छह करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रखा है। इसके लिए पूरे प्रदेश में सराकारी मशीनरी को बुरी तरह से झोंक डाला गया है। पिछले पखवाड़े भर से जिले और प्रदेश में सरकारी कामकाज को ताक पर रख कर सिर्फ पौधरोपण पर ध्यान दिया जा रहा है। मंत्री से लेकर संतरी तक और अफसर से लेकर चाकर तक इस विश्व रिकार्ड के लिए जुटे हुए हैं। प्रदेश के सारे स्कूलों, परंचायतों, सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में पौधरोपण की पहल है लेकिन छपारा के आईटीआई में प्रदेश शासन केनिर्देश लागू नहीं होते हैं। जहां रविवार को पूरे प्रदेश में पौधरोपण किया जाएगा लेकिन छपारा के आईटीआई में पौधरोपण नहीं किया जाएगा। पौधरोपण नहीं होने के पीछे क्या कारण है। इसके लिए जानकारी लेने जिम्मेदारों को कई बार फोन लगाने की कोशिश हुई लेकिन या तो फोन नहीं लगा या फिर रिसीव नहीं किया गया। वैसे सूत्र बता रहे हैं कि इस पौधरोपण मेें हिस्सा न लेने के पीछे अपना कौशल विकास का बहाना गढ़ रहा है। देखना यह है कि अब इस मामले में जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है और कब …

No comments