Header Ads

ads header

Breaking News

फीस वृद्धि पर तत्काल रोक लगाए प्रबंधन

bhel delegates

-बोनस में हो रही लेटलतीफी के लिए जताया रोष
भोपाल। भेल शिक्षा मंडल के द्वारा फीस वृद्धि एवं बोनस एवं लंबित वेज रिवीजन की मांग को लेकर ऑल इंडिया भेल एम्प्लाइज यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल के साथ प्रेरणा भवन पहुंच कर कर्मचारियों में व्याप्त भारी रोष से प्रबंधन को अवगत कराया। यूनियन के महासचिव रामनारायण गिरी ने कड़े शब्दों में प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के बच्चों की फीस वृध्दि एवं बोनस में हो रही लेट लतीफी के लिए प्रबंधन को जमकर लताड़ा। उपाध्यक्ष अख्तर खान ने कहा कि फीस वृद्धि पर तत्काल रोक लगाई जाए।
प्रबंधन को यह बात साफ़ कर दी गई है कि शुक्रवार शाम तक फीस वृद्धि पर रोक का सर्कुलर जारी किया जाये अन्यथा ऑल इंडिया भेल एम्प्लाइज यूनियन आंदोलन की राह पर अग्रसर होगी। यूनियन के मीडिया प्रभारी आशीष सोनी ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंधन को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा है। इस प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष जे पी गुप्ता, महासचिव रामनारायण गिरी, कोषाध्यक्ष संजीब नंदा , उपाध्यक्ष अख्तर खान,धर्मेंद्र दहाट, राजेश पाटकर, दीपक चौरसिया, यशवंत अतुलकर,सावन कुमार पासी, अल्ताफ अंसारी, बीरेंद्र सिंह , कमलेश पटेल, ऋ षिकेश मीना, विशाल वाणी,सत्येंद्र साहू, राजमल बैरागी सहित भारी संख्या में यूनियन प्रतिनिधि मौजूद थे।

No comments