और कितनी जानें लेगा भेल प्रबंधन
![]() |
| bhel bhopal |
बड़ी दुर्घटनाओं के बाद भी नही चेता
भोपाल। एक के बाद एक हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद भारतीय हेवी इलेक्ट्रिक लिमिटेड नहीं चेता है। पता नहीं भेल किस बड़े हादसे के इंतजार में बैठा है। भेल भोपाल का सुरक्षा विभाग लगातार सुरक्षा के मानमों को दरकिनार करते हुए कर्मचारियों की जान पर खेल रहा है। विभाग ने सुरक्षा मानकों की खानापूर्ति के कागजी घोड़े दौड़ा रहा है। इन सुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन ने बैठक बुलाई। बैठक में यसवंत अतुलकर, राजेश पाटकर एवं यूपी शर्मा एवं अन्य दूसरी दो प्रतिनिधि यूनियन के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सेफ्टी विभाग द्वारा प्रो-सेफ कंपनी के सेफ्टी शूज दिखाये गये एवं सहमति मांगी गयी जिस पर ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन के सेफ्टी कमेटी मेंबर यसवंत अतुलकर ने प्रो-सेफ कंपनी के सेफ्टी शूज पर सवालिया निशान लगाते हुए कर्मचारियों के हित में तय मानक के हिसाब से टेंडरिंग प्रक्रिया के अनुसार सेफ्टी शूज मंगवाने का प्रस्ताव रखा। यसवंत का कहना है कि प्रबंधन ने जूतो की गुणवत्ता को लेकर प्रतिनिधि यूनियनों से सुझाव मांगे गए वही दूसरी ओर प्रबंधन द्वारा 3 से 4 माह पूर्व प्रतिनिधि यूनियन से बिना विचार विमर्श किये प्रो-सेफ कंपनी को आर्डर दे दिया गया इससे ऐसा लगता है कि प्रबंधन सिर्फ खानापूर्ति करके कर्मचारियों का हक को मारकर सुरक्षा से भी खिलवाड़ कर रही है पिछले वर्ष भी प्रो-सेफ कंपनी के जूते प्रदान किये गए थे लेकिन कर्मचारियों में जूतो की गुणवत्ता को लेकर भारी रोष व्याप्त था कर्मचारियों के अनुसार प्रो-सेफ कंपनी का जूता बहुत भारी होने के साथ तेल पर फिसलता है जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है साथ ही साथ प्रो-सेफ कंपनी के जूते पैर के अनुसार सही साइज के नहीं बने है। मैनेजमेंट का यह रवैया सिर्फ सेफ्टी शूज को लेकर ही नहीं बल्कि सुरक्षा की अन्य साधनों को लेकर जैसे हाथ के ग्लोव्स, क्रेनों की सीलिंग,सुरक्षा मास्क,सुरक्षा चश्मे ,सुरक्षा हेल्मेट और भी अन्य सामानों को लेकर भी उदासीन बना हुआ है जिससे कारखाने में लगातार दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन भेल भोपाल के मिडिया प्रभारी आशीष सोनी ने बताया कि
प्रबंधन द्वारा बुलाई गई मीटिंग बेनतीजा निकली मीटिंग में ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन के सेफ्टी कमेटी मेंबर यसवंत अतुलकर के साथ राजेश पाटकर व यू.पी.शर्मा एवं अन्य प्रतिनिधि यूनियन के सदस्यों द्वारा प्रो-सेफ कंपनी के जूतों पर असहमति जताते हुए इस टेंडर को निरस्त कर तय प्रकिया के अनुसार उच्च मानक के सेफ्टी शूज कर्मचारियों को वितरित करने का प्रस्ताव रखा।

No comments