Header Ads

ads header

Breaking News

पंजाब में पहले चरण का मतदान आज


अमृतसर लोकसभा सीट के लिए भी होगा उपचुनाव
भाजपा और अकाली दल के गठबंधन की सरकार है यहां
अब आम आदमी पार्टी से मिल रही कड़ी टक्कर
राहुग गांधी ने भी लगाया है ऐड़ी चोटी का जोर

चंडीगढ़/लखनऊ/नई दिल्ली, (ईएमएस)। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के मतदान का बिगुल आज से बज जाएगा। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों पर शनिवार का मत डाले जाएंगे। इस चुनाव में जहां शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन अपने 10 साल के शासन के बाद सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रहा है और उसकी कोशिश सत्ता में वापसी की होगी, वहीं उसे कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी से कड़ी चुनौती मिल रही है।
मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद यह पहला चुनाव हो रहा है। इससे पहले चुनाव में 1.98 करोड़ लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

सख्त सुरक्षा
200 से ज्यादा अर्धसैनिक बलों की कंपनियां (एक कंपनी में 80-100 कर्मी होते हैं) तैनात

त्रिकोणीय मुकाबला
पंजाब में शिअद-भाजपा गठबंधन, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणिय मुकाबला हो रहा है. आप का दावा है कि वह दिल्ली वाली अपनी सफलता को राज्य में दोहराएगी, जहां 2015 के चुनाव में उसने कांग्रेस और भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया था।

चुनाव पर एक नजर
मतदाता 1,98,79,069
महिला मतदाता 93,75,546
ट्रांसजेंडर मतदाता 415
उम्मीदवार 1,145
महिला उम्मीदवार 81
ट्रांसजेंडर उम्मीदवार 1
मतदान केंद्र 22,615
विधानसभा क्षेत्र (सामान्य श्रेणी) 83
विधानसभा क्षेत्र (आरक्षित) 34



व्यवसायी की हत्या के विरोध में शाह ने रद्द की पदयात्रा
दो शहजादों ने प्रदेश को लूटा : अमित शाह
मेरठ। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को मेरठ में आयोजित की जाने वाली पदयात्रा को रद्द कर दिया। वे उस व्यवसायी के घर जाकर उनके परिजनों से मिले जिसकी गुरुवार रात हत्या कर दी गयी थी। यहां एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि एक युवा व्यवसायी की हत्या के बाद हम इस पदयात्रा का आयोजन नहीं कर सकते। अमित शाह ने रैली को संबोधित किया और अखिलेश यादव एवं राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गयी है। दोनों शहजादों को प्रदेश की जनता को हिसाब देना होगा।



मोदी के गढ़ में राहुल-अखिलेश यादव का रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए 11 तारीख खास रहने वाली है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी वाराणसी में एक रोड शो करेंगे। यह सियासी रणनीति के लिहाज बेहद अहम है क्योंकि उसी दिन पहले चरण का मतदान होना है। माना जा रहा है कि सपा-कांग्रेस रणनीतिकार जानबूझकर दोनों नेताओं को लगातार सुर्खियों में बनाए रखने की कोशिशों के तहत किया गया है और इसीलिए 11 फरवरी को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में इस रोडशो को रखा गया है। पश्चिमी यूपी में 11 फरवरी को पहले चरण का मतदान होने वाला है और यहां पर बीजेपी की स्थिति मजबूत है। लिहाजा रणनीति के तहत इस इलाके के लोगों के जेहन में गठबंधन की तस्वीर बनाए रखने के मकसद से 11 फरवरी को पांच घंटे का इन दोनों नेताओं का रोडशो रखा गया है। उससे पहले पांच फरवरी को कानपुर और सात फरवरी को मेरठ में इनके रोडशो की संभावना है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मायावती के गढ़ माने जाने वाले आगरा में इन दोनों नेताओं ने रोडशो को किया। पिछली बार यहां से बसपा ने नौ में से छह सीटें जीती थीं। दो सीटें बीजेपी ने जीती थीं और एक सपा ने जीती थी।

मुलायम ने बेटे की जगह भाई को दी अहमियत
मुलायम सिंह यादव बेटे अखिलेश यादव की जगह भाई शिवपाल यादव को तरजीह दी है। मुलायम ने घोषणा करते हुए कहा है कि अगले सोमवार को वह इटावा की जसवंतनगर सीट से प्रचार कर चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। इसी सीट से शिवपाल यादव पार्टी के प्रत्याशी हैं और परंपरागत रूप से यहीं से चुनाव लड़ते रहे हैं। इसके बाद ही वह बेटे अखिलेश के लिए चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे। उल्लेखनीय है कि सपा के साथ गठबंधन होने के बाद मुलायम सिंह ने हाल में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि वह अबकी बार चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।
गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनावों में मुलायम सिंह ने तकरीबन 50 चुनावी रैलियां कर अपने बेटे अखिलेश के लिए जनता से आर्शीवाद मांगा था।

No comments