Header Ads

ads header

Breaking News

आकांक्षा मर्डर केस में हर दिन खुल रही नई-नई कहानियां


प्रेमिका की हत्या कर चबूतरा बनाने वाले ने अपने मां-बाप को भी मारकर गड़ाया था (३ आरएस)
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुए आकांक्षा हत्याकांड में रोज नई-नई कहानियां सामने आ रही हैं। अपनी प्रेमिका आकांक्षा की हत्या करके उसकी लाश पर  सीमेंट का चबूतरा बनाने वाले आरोपी  उदयन ने पुलिस को बताया कि उसने अपने मां-बाप की हत्या भी कर दी थी। उसने बताया कि रायपुर में 2011 में माता-पिता की हत्या करने के बाद उसने उनकी लाश घर के आंगन में ही गाड़ दी थी। उदयन रोज-रोज नए बयान दे रहा है ऐसे में उसपर पुलिस तत्काल विश्वास नहीं कर पा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच होने के बाद ही घटना से पटाक्षेप हो सकेगा।

माता-पिता के बारे सनसनीखेज खुलासा
उदयन ने पुलिस को बताया कि, 2011 में वो अपने मां-बाप का के मर्डर के बाद दोनों की लाशें उसने आंगन में ही गाड़ दी थीं। इसके बाद रायपुर (छत्तीसगढ़) में शांति नगर स्थित अपना मकान बेच दिया था। वहीं, शनिवार को आकांक्षा का सुभाष नगर विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। डीआईजी रमन सिंह सिकरवार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद एक टीम रायपुर भेजी जा रही है।
क्यों की मां-पिता की हत्या?
यह साफ नहीं है कि क्या सही में उसने माता-पिता की हत्या की है और अगर ऐसा है तो   उदयन के पिता वीके दास भेल में फोरमैन थे। उदयन की मां विध्यांचल भवन में एनालिस्ट की पोस्ट से रिटायर हुई थीं। जब पुलिस ने माता-पिता की जानकारी मांगी तो उसने यह खुलासा किया।
ऐसे की हत्या की प्लानिंग
उदयन की प्रेमिका आकांक्षा अपने एक दोस्त से फोन पर अक्सर बात करती थी। यह बात उदयन को नागवार गुजरती थी।14 जुलाई 2016 की रात आकांक्षा और उदयन के बीच जमकर बहस हुई थी। आकांक्षा सो गई, लेकिन उदयन रातभर जागता रहा। मारने की प्लानिंग करता रहा। 15 जुलाई की सुबह वह आकांक्षा के सीने पर बैठ गया और तकिए से उसका तब तक मुंह दबाता रहा, जब तक कि उसकी सांसें नहीं थम गईं। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने हाथ से उसका गला घोंट दिया।

No comments