श्मशान में लड़की के भाई से धक्कामुक्की
।
भोपाल। हाईप्रोफाइल मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। गर्लफ्रेंड का मर्डर कर उसकी लाश को बक्से में डालकर सीमेंट का चबूतरा बनाने वाले आरोपी ने अपने मां-बाप की हत्या करने की बात भी कबूल की है। आरोपी उदयन दास(32)ने शनिवार को पुलिस पूछताछ में यह खुलासा किया। शनिवार को हुआ आकांक्षा का अंतिम संस्कार...
भाई मायूस बैठा रहा...
-एक ओर जहां उदयन पुलिस के सामने एक के बाद एक नये सनसनीखेज खुलासे कर रहा है, वहीं दूसरी ओर शनिवार को आकांक्षा का सुभाष नगर विश्राम घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
-इस दौरान आकांक्षा का भाई आयुष शर्मा और उसके कुछ अन्य परिजन मौजूद थे।
-मृतका आकांक्षा के भाई और एक अन्य रिश्तेदार सुबह 11 बजे हमीदिया मर्चुरी पहुंच गए।
-दोनों घंटे भर बात करते रहे कि अंतिम संस्कार भोपाल में करें या कोलकाता ले जाए। अंत में भोपाल में अंतिम संस्कार भोपाल के सुभाष नगर विश्राम घाट पर किया गया।
मीडिया से बचकर निकले के चक्कर में धक्कामुक्की
-श्मशानघाट पर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे। हालांकि आकांक्षा का भाई आयुष किसी से भी बात करने को तैयार नहीं हुआ। वो बहन की अस्थियां लेकर तेजी से अपनी कार की ओर बढ़ा। इस बीच मीडियाकर्मियों ने उसे घेरकर सवाल करना चाहे, तो वो बचते हुए वहां से निकला। वो कार भी में सिर छुपाकर बैठा रहा। अपनी बहन की मौत के सदमे से से जैसे उसके मुंह से शब्द नहीं फूट रहे थे।
गुरुवार को हुआ था मामले का खुलासा...
-पश्चिम बंगाल के रहने वाले देवेंद्र कुमार शर्मा की 28 साल की बेटी आकांक्षा श्वेत 24 जून 2016 से लापता थी।
-उन्होंने इस मामले में केस दर्ज कराया था। उन्हें शक था कि आकांक्षा उदयन के साथ रह रही है। गुरुवार को जब पुलिस उसके घर पहुंची, तब इस मर्डर का खुलासा हुआ।
-शुक्रवार को आकांक्षा का पोस्टमॉर्टम किया गया। इस दौरान आकांक्षा का भाई आयुष भी मौजूद रहा।
-बॉडी सीमेंट में चिपकी हुई थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर किया। वहां से 6 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया गया।
-उदयन दास के सायको किलर होने का संदेश गहराने लगा है। पुलिस को उसके मोबाइल फोन से कुछ युवतियों के भी नंबर मिले हैं।

No comments