ऐसे वैलेंटाइन डे मनाते हैं कपल्स!
![]() |
|
दिल वालों के लिए प्यार का मौसम शुरू चुका है. यूथ का सबसे पसंदीदा दिन बन चुका ‘वैलेंटाइन डे’ हर साल की तरह इस साल भी कपल्स के लिए खूब सारा प्यार लेकर आ गया है. इस दिन हर कपल एक दूसरे को खुश करने के लिए खरीदारी करते हैं और एक दूसरे से मिलने के कई तरह के बहाने ढ़ूढ़ते हैं.
मगर प्यार के इस मौसम में प्रेमियों पर पहरा लगाने वाले भी कई लोग तैयार रहते हैं. पार्क और कई सार्वजनिक जगहों पर कपल्स के प्यार में खलल डालने के लिए कई संगठन मारपीट तक करने को तैयार रहते हैं.
सीआईएसएफ सिक्योरिटी में ऐसे वैलेंटाइन डे मनाते हैं कपल्स! दिल वालों के लिए प्यार का मौसम शुरू चुका है. यूथ का सबसे पसंदीदा दिन बन चुका ‘वैलेंटाइन डे’ हर साल की तरह इस साल भी कपल्स के लिए खूब सारा प्यार लेकर आ गया है.
ऐसा देखा गया है कि कपल्स सेफ जोन के तौर पर दिल्ली की लाइफ लाइन यानि मेट्रो का रुख करते हैं. जहां सीआईएसएफ सिक्योरिटी रहती है. यहां आपको आसानी से स्टेशनों पर वक्त बिताते कपल्स मिल जाएंगे. या यू कहें कि इन कपल्स के लिए अगर सबसे सुरक्षित जगह कोई है तो वो है मेट्रो, जहां वो आराम से बिना किसी के परेशान किए काफी समय तक साथ रह सकते हैं.
कई बार कपल्स सिक्योरिटी के चलते अगर स्टेशन पर ज्यादा देर नहीं बैठ पाते तो ट्रैवल ही कर लेते हैं. वो चाहे द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली जाने वाली ब्लू लाइन हो, दिलशाद गार्डन से रिठाला जाने वाली रेड लाइन हो या बदरपुर से मंडी हाउस हो, सभी मेट्रो सुबह 5 बजे से शुरू हो जाती है और रात 11:30 तक चलती है. जिसमें कपल्स एक बार टोकन लेकर आराम से 170 मिनट तक मेट्रो में बिना किसी के परेशान किए घूमते हैं.

No comments