वोट करेंगे तो बच्चों को एग्जाम में मिलेंगे पांच नंबर
![]() |
| voting |
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में देहरादून के एक निजी स्कूल ने अहम फैसला लिया है। जिस बच्चे के माता पिता चुनाव में वोट करेंगे उन्हें एग्जाम में पांच अंक मिलेंगे।
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए देहरादून के सोशल बलूनी स्कूल ने विशेष निर्णय लिया है। विधान सभा चुनाव में वोट डालने वाले माता-पिता के बच्चों को परीक्षा में पांच अंक अतिरिक्त दिए जायेंग । ढाई अंक माता के और ढाई अंक पिता के मिलेंगे । वोट डालने के बाद माता-पिता को ऊंगली पर निशान लगी फोटो व्हटसप से स्कूल के नम्बर पर भेजना होगा। स्कूल के एमडी विपिन बलूनी की पहल पर आज स्कूल की प्रिंसिपल ने घोषणा की। उत्तराखंड चुनाव में इस तरह की यह पहली घोषणा है।

No comments