मुख्यमंत्री सहित पूरे मंत्रिमंडल ने किया नर्मदा पूजन
| shivraj singh chauhan in narmada |
खंडवा,। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती के अवसर पर हनुमंतिया में कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के साथ मां नर्मदा का पूजन किया। इस दौरान कैबिनेट की मीटिंग में पहला प्रस्ताव नर्मदा विकास प्राधिकरण बनाने का आया। इस दौरान सीएम ने कहा कि मां नर्मदा की तरह देश और दुनिया की अन्य नदियों को बचाना भी हम सबका मानवीय और नैतिक कर्तव्य है। नदियां नहीं बचेंगी, तो सृष्टि नहीं बचेगी। स्वच्छ जल और स्वस्थ पर्यावरण से हम सबकी आने वाली पीढिय़ों का जीवन स्वस्थ, आनंददायी, सरल और सहज होगा।
No comments